विज्ञापन

पतले बालों को मोटा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर पर बालों को घना बनाने वाला तेल कैसे बनाएं

लाइसेंस प्राप्त हेयर केयर प्रैक्टिशनर डॉक्टर मदिहा भयानी ने बालों के लिए एक खास तेल बनाने का तरीका बताया है. मदिहा भयानी के मुताबिक, ये तेल कमजोर और पतले बालों को मोटा और घना बनाने में असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

पतले बालों को मोटा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर पर बालों को घना बनाने वाला तेल कैसे बनाएं
कैसे तैयार करें प्याज, लौंग और लहसुन वाला तेल?
(Photo Credit: Freepik)

बालों का कमजोर होना, टूटना और धीरे-धीरे पतला दिखना आजकल कई लोगों की परेशानी बन गया है. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए लोग अलग-अलग घरेलू तरीके अपनाते हैं. अगर आप भी अपने बालों के लिए किसी ऐसे ही नुस्खे की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. लाइसेंस प्राप्त हेयर केयर प्रैक्टिशनर डॉक्टर मदिहा भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट नें उन्होंने बालों के लिए एक खास तेल बनाने का तरीका बताया है. मदिहा भयानी के मुताबिक, ये तेल कमजोर और पतले बालों को मोटा और घना बनाने में असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

बालों के लिए फायदेमंद इस तेल को बनाने के लिए आपको- 

  • आधा कप नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल या तिल के तेल
  • 1 बड़ा चम्मच पूरी तरह सूखी हुई प्याज
  • 3 से 4 लौंग और
  • लहसुन के एक छोटे टुकड़े की जरूरत होगी.

यह भी देखें- 

कैसे तैयार करें प्याज, लौंग और लहसुन वाला तेल?
  • इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल या तिल के तेल को हल्का गर्म कर लें.
  • इसके बाद इसमें प्याज, लौंग और लहसुन डालें.
  • अब, तेल को बहुत धीमी आंच पर करीब 8 से 10 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रखें कि प्याज, लहसुन या लौंग जलने न पाएं, इसके लिए बीच-बीच में तेल को हल्के हाथों से चलाते रहें.  
  • जब तेल पूरी तरह पककर तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड दें. 
  • ठंडा होने के बाद तेल को छानकर किसी साफ और सूखी बोतल में भरकर रख लें.
बालों पर कैसे लगाएं?

डॉक्टर मदिहा भयानी हफ्ते में एक या दो बार साफ बालों में इस तेल को लगाने की सलाह देती हैं. तेल को स्कैल्प पर लगाकर करीब 3 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद तेल को 30 से 60 मिनट तक बालों और स्कैल्प पर लगा रहने दें. फिर शैंपू कर लें. 

डॉक्टर मदिहा बताती हैं कि नियमित तौर पर इस नुस्खे को आजमाने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं. इस तेल से मसाज करने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों तक अच्छी मात्रा में पोषण पहुंचता है. वहीं, लौंग, प्याज और लहसुन के गुण भी बालों को फायदा पहुंचाते हैं. ऐसे में अपने बालों की देखभाल के लिए आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Upper Lips और ठुड्डी के बालों को कम कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया लड़कियों के लिए सबसे असरदार तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haicare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com