विज्ञापन

ये है 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, iPhone 17 और Air को भी छोड़ा पीछे

iPhone 16 की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है इसका दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ और क्वालिटी. साथ ही, iPhone 17 के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे यह और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन गया है.

ये है 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, iPhone 17 और Air को भी छोड़ा पीछे

iPhone 16 ने साल 2025 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया है. Apple ने इस साल टॉप 10 में से 7 पोजिशन पर कब्जा जमाया है, और iPhone 16 इसकी सबसे बड़ी वजह बना. iPhone 17 और iPhone Air जैसे नए मोबाइल आने के बावजूद iPhone 16 नंबर 1 रहा. iPhone 16 की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है इसका दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ और क्वालिटी. साथ ही, iPhone 17 के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे यह और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 16 में Apple की A18 चिप दी गई है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देती है. सोशल मीडिया चलाना हो, फोटो एडिटिंग करनी हो या गेम खेलना हो, फोन हर काम को आसानी से संभाल लेता है. आम यूज़र्स के लिए यह परफॉर्मेंस आने वाले कई सालों तक पूरी तरह पर्याप्त रहने वाली है.

iPhone 16 में 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो ब्राइट, कलरफुल और आंखों को आराम देने वाली है. भले ही इसमें iPhone 17 जैसा 120Hz रिफ्रेश रेट न हो, लेकिन वीडियो देखने, आर्टिकल पढ़ने और फोटो स्क्रॉल करने जैसे कामों के लिए यह स्क्रीन बेहतरीन है. ज्यादातर लोग फैंसी फीचर्स से ज्यादा भरोसेमंद डिस्प्ले चाहते हैं, और iPhone 16 इस मामले में खरा उतरता है.

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 16 की कैमरा क्वालिटी भी जबरदस्त है. इसका 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिन की रोशनी में शार्प और डिटेल्ड फोटो खींचता है, जबकि कम रोशनी में भी इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है. वीडियो रिकॉर्डिंग स्टेबल और क्लियर होती है, जिससे यह फोन व्लॉगर्स और खास मोमेंट्स कैप्चर करने वालों के लिए भी बढ़िया है.

iPhone 16 की बैटरी लाइफ भी बढ़िया है इसके कॉलिंग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, मैप्स और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कामों में बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती. iPhone 17 के लॉन्च के बाद iPhone 16 की कीमत में कमी आई है. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर यह अब पहले से सस्ता मिल रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com