Apple iPhone 16 अब और भी सस्ता हो गया है. लॉन्च के समय इस फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹79,900 थी, लेकिन अब यह बेस डील के तहत करीब ₹64,900 का हो गया. लेकिन अब बैंक ऑफर्स और कार्ड डिस्काउंट के बाद iPhone16 लगभग ₹60,000 के आस-पास आपको पड़ेगा. क्योंकि Reliance Digital और Vijay Sales इस फोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं.
iPhone 16 हुआ 15,000 सस्ता
नई डील्स की वजह से आपको iPhone 16 पर लगभग 15,000 तक की बचत मिल रही है. पहले जहां इस फोन को खरीदने के लिए लगभग ₹80,000 खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब बेस डील के साथ ही कीमत ₹64,900 तक गिर गई है. इसके बाद जब बैंक ऑफर्स जैसे और डिस्काउंट लागू करके ये फोन और भी काफी सस्ता हो गया.

Reliance Digital पर ऑफर
Reliance Digital इस समय इस फोन पर सबसे बढ़िया बैंक ऑफर्स दे रहा है. जैसे अगर कोई ग्राहक ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करता है तो उसे ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा Yes Bank, HSBC और BOBCARD क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लगभग 7.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है जिसकी अधिकतम सीमा ₹7,500 तक है. अगर इन सभी ऑफर्स को बेस डील प्राइस के साथ जोड़ा जाए तो कुल बचत लगभग ₹19,000 तक पहुंच सकती है.
Vijay Sales पर ऑफर
Vijay Sales भी iPhone 16 पर कई आकर्षक ऑफर दे रहा है. जैसे अगर ग्राहक HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से कम से कम छह महीने की EMI पर खरीदारी करते हैं तो उन्हें ₹3,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, ICICI Bank कार्ड यूजर्स को लगभग 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है. Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है. यहां एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे पुराना स्मार्टफोन बदलकर फोन की कीमत ₹60,000 से भी कम हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं