Apple iPhone 16 Plus Offer: अगर आप भी एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, iPhone 16 Plus पर इस समय बहुत तगड़ा ऑफर मिल रहा है, जिसे देखकर गैजेट लवर्स के चेहरे खिल उठे हैं. बता दें, कि Vijay Sales पर Apple के इस फ्लैगशिप फोन पर 21,000 रुपये से ज्यादा का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. हालांकि, यह ऑफर आमतौर पर सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए अगर आप खरीदना चाहते हैं तो जल्दी फैसला करना बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं आप इस ऑफर का कैसे लुत्फ उठा सकते हैं...
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vi किसका नेटवर्क है बेस्ट, सिम खरीदने से पहले चेक करें फोन की ये सीक्रेट सेटिंग
कैसे पाएं ऑफर?
Apple iPhone 16 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है. लेकिन अभी Vijay Sales की वेबसाइट पर यह फोन केवल 71,890 रुपये में लिस्ट किया गया है है, यानी आपको इस स्मार्टफोन पर सीधे 18,010 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त 3,500 रुपये की छूट भी मिल जाएगी. इस तरह कुल मिलाकर आप ज्यादा बचत कर सकते हैं और फोन को 21 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

Apple iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 16 Plus में A18 चिपसेट मिलता है, जो Apple Intelligence की सभी फीचर्स को सपोर्ट करता है. कैमरे की बात करें तो, फोटो और वीडियो के लिए इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा‑वाइड लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने का शानदार अनुभव देता है. इसके साथ ही यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. फोन का फ्रेम एल्यूमिनियम का बना है, जिससे यह हल्का और मजबूत दोनों बनता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं