विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स के लिए अलर्ट: Meta ने बताया बड़ा सिक्योरिटी खतरा, तुरंत करें ये काम

Meta के अनुसार, ये दोनों खामियां उसके bug bounty प्रोग्राम के तहत सामने आई थीं, जहां सिक्योरिटी रिसर्चर्स ऐसी कमजोरियों को खोजकर कंपनी को बताते हैं.

WhatsApp यूजर्स के लिए अलर्ट: Meta ने बताया बड़ा सिक्योरिटी खतरा, तुरंत करें ये काम
ये दोनों खामियां उसके bug bounty प्रोग्राम के तहत सामने आई थीं

Meta ने WhatsApp यूजर्स के लिए एक अहम सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. कंपनी ने बताया कि WhatsApp में दो ऐसी कमजोरियां पाई गई थीं, जो यूजर्स के लिए खतरा बन सकती थीं. ये खामियां Windows, Android और iOS जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर असर डाल रही थीं. अच्छी बात यह है कि Meta ने इन्हें ठीक कर दिया है और अभी तक इनके गलत इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला है. फिर भी कंपनी ने यूजर्स को सावधान रहने और तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या थीं ये सिक्योरिटी खामियां?

पहली कमजोरी WhatsApp के Windows वर्जन में पाई गई थी, जिसे CVE-2026-23863 नाम दिया गया. इसमें एक खतरनाक ट्रिक का इस्तेमाल हो सकता था, जिसमें कोई फाइल देखने में नॉर्मल डॉक्यूमेंट जैसी लगती, लेकिन खोलने पर वह एक प्रोग्राम की तरह काम करती. इससे यूजर बिना जाने किसी हानिकारक फाइल को चला सकता था.

दूसरी कमजोरी CVE-2026-23866 थी, जो Android और iOS दोनों पर असर डाल रही थी. यह मीडिया फाइल्स से जुड़ी थी, जिसमें कुछ खास मैसेज के जरिए बाहरी कंटेंट को आपके फोन में लोड कराया जा सकता था. इससे फोन के सिस्टम के साथ इंटरैक्शन हो सकता था और सुरक्षा पर असर पड़ सकता था.

Google Gemini से हुआ 'डिजिटल प्यार' और 56 दिनों की बातचीत...फिर एक दुखभरा अंत!

Meta का क्या कहना है?

Meta के अनुसार, ये दोनों खामियां उसके bug bounty प्रोग्राम के तहत सामने आई थीं, जहां सिक्योरिटी रिसर्चर्स ऐसी कमजोरियों को खोजकर कंपनी को बताते हैं. कंपनी ने साफ किया कि अभी तक इन खामियों का असल दुनिया में कोई गलत इस्तेमाल नहीं हुआ है. Meta लगातार WhatsApp की सुरक्षा को मजबूत करने पर काम कर रहा है और रिसर्चर्स का धन्यवाद भी किया गया है.

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

यूजर्स के लिए सबसे जरूरी बात है कि वे अपने WhatsApp को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. यही सबसे आसान और प्रभावी तरीका है खुद को सुरक्षित रखने का. इसके अलावा, किसी भी अनजान फाइल या अटैचमेंट को खोलने से बचें, चाहे वह किसी जान-पहचान वाले के नाम से ही क्यों न आया हो. किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com