विज्ञापन

WhatsApp में आ रहा है नया फीचर Zaps, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएगी फोटो-वीडियो

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है. जो इंस्टाग्राम स्टाइल कैमरे में होगा. इस टूल की मदद से आप ऐसी फोटो और वीडियो भेज सकते हैं जो एक बार देखे जाने के बाद गायब हो जाएगी.

WhatsApp में आ रहा है नया फीचर Zaps, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएगी फोटो-वीडियो
WhatsApp में जल्द आने वाला है नया फीचर (फाइल फोटो)
  • व्हाट्सएप में नया कैमरा फीचर Zaps जल्द जुड़ने वाला है जो पहले Instants नाम से जाना जाता था.
  • Zaps फीचर से भेजे गए फोटो और वीडियो केवल एक बार देखे जा सकेंगे और फिर अपने आप डिलीट हो जाएंगे.
  • यह नया फीचर Chats टैब के ऊपर बिजली के निशान वाले आइकन से खोलकर उपयोग किया जा सकेगा.

व्हाट्सएप में जल्द ही एक नया फीचर जुड़ने वाला है. हालांकि यह फीचर पहले से मौजूद है, लेकिन अब इस बदला जा रहा है. इंस्टाग्राम स्टाइल वाले इस कैमरा फीचर का नाम अब बदल दिया गया है, पहले इसे 'Instants' कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका नया नाम होगा 'Zaps' होगा. इस बदलाव का पता WABetaInfo ने WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.46.2 में लगाया है. इससे पहले बीटा वर्जन 2.26.45.13 में इस फीचर को Instants नाम से देखा गया था. जिससे यूजर्स को बिल्कुल नए तरह का अनुभव होने वाला है. व्हाट्सएप में एड होने वाले इस नए कैमरे से आप जो भी फोटो या वीडियो भेजेंगे, उसे Zap कहा जाएगा. जिसका अनुभव यूजर्स के लिए शानदार होगा. 

WhatsApp के फीचर का नाम होगा Zaps

व्हाट्सएप ने इस फीचर का नाम Zaps रखा है. बताया जा रहा है कि इसे जानबूझकर यह नाम दिया गया है. आप इस कैमरे को Chats टैब के ऊपर बिजली के निशान वाले आइकन पर टैप करके खोल सकेंगे, 'Zap' का मतलब होता है  कुछ तेज और अचानक से किया गया है. यानी जो फोटो-वीडियो आप तुरंत, बिना सोचे-समझे क्लिक करके भेज देंगे, उसे एक बार देखने को बाद तुरंत हट जाएगा.  व्हाट्सएप भी यही चाहता है कि यह फीचर बिल्कुल तेज और मजेदार लगे. एक फायदा और भी है। इंस्टाग्राम में भी इसी तरह के फीचर को Instants कहा जाता है. अब व्हाट्सएप का नाम अलग हो जाने से दोनों ऐप्स में कन्फ्यूजन नहीं होगा. दोनों एप्स पर यह बिल्कुल अलग होगा.

Zaps किसे भेजा जा सकता

Zaps के जरिए फोटो और वीडियो किसे-किसे भेजी जा सकती है, यह भी समझना जरूरी है. जब यह फीचर पहली बार Instants नाम से आया था, तब इसे सिर्फ म्यूचुअल कॉन्टैक्ट यानी दोनों तरफ से सेव किए गए नंबरों को ही भेजा जा सकता था. लेकिन अब Zaps के साथ व्हाट्सएप ने इसे सबके लिए खोल दिया है. अब आप Zaps के जरिए बना किसी भी कॉन्टैक्ट, ग्रुप और यहां तक कि अनजान नंबर पर भी भेज सकेंगे. माना जा रहा है कि आगे व्हाट्सएप इस फीचर को चैनल्स पर भी ला सकता है. पहले की तरह ही Zaps एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे, यानी जिसे आप भेजेंगे, वह उसे सिर्फ एक बार देख पाएगा. इसके बाद वह अपने आप डिलीट हो जाएगा. Zaps के लिए ऐप में कोई अलग सेक्शन नहीं होगा. ये आपकी चैट में ही आम मैसेज की तरह दिखेंगे.

व्हाट्सएप में कब मिलेगा यह फीचर

व्हाट्सएप में यह फीचर Zaps फिलहाल डेवलप किया जा रहा है और Android बीटा टेस्टर्स को भी नहीं मिला है. व्हाट्सएप की तरफ से फिलहाल यह भी क्लीयर नहीं किया गया है कि यह फीचर कब तक सबके लिए मिलना शुरू होगा. माना जा रहा है कि जल्द ही यह बीटा टेस्टर्स के लिए आ जाएगा और इसके बाद 2027 की शुरुआत में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है. लेकिन फिलहाल यह केवल अंदाजा है. व्हाट्सएप की तरफ से फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक डेट फिक्स नहीं की गई है. 

ये भी पढे़ंः AI बना फरिश्ता; 2.5 साल बाद पति से हुई मुलाकात, गूगल सर्च और ChatGPT से 45 वर्षीय महिला की घर वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp Zaps, WhatsApp Zaps Feature, WhatsApp News, WhatsApp Update, WhatsApp Feature 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com