Realme ने अपनी P4 सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 8,000mAh की बड़ी बैटरी और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया है. आइए आपको बताते हैं इस नए फोन की कीमत, फीचर्स और इस पर मिलने वाले शानदार डिस्काउंट के बारे में.
सनलाइट डिस्प्ले और स्मूथ परफॉर्मेंस
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का बड़ा सनलाइट डिस्प्ले दिया गया है जो धूप में भी आसानी से दिखाई देता है. यह डिस्प्ले 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ हो जाता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स की है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 (MediaTek Dimensity 6300) चिपसेट दिया गया है जो 6GB रैम के साथ आता है.
OnePlus Turbo 6X सीरीज मार्केट में आई, 8000mAh बैटरी ही नहीं ये फीचर्स भी हैं शानदार
नहीं होगा गर्म, मिलेगी गेमिंग लेवल कूलिंग
अक्सर बजट स्मार्टफोन्स में भारी गेमिंग या लगातार इस्तेमाल के दौरान हीटिंग की समस्या देखी जाती है. इस समस्या को दूर करने के लिए रियलमी ने इस फोन में 5,300mm का बड़ा एयरफ्लो वेपर चैंबर (AirFlow Vapour Chamber) कूलिंग सिस्टम दिया है. इसके साथ ही फोन में 'वन टैप कूलिंग' और 'बायपास चार्जिंग' जैसे फीचर्स मिलते हैं जो लंबे समय तक गेमिंग करने के बाद भी फोन के टेम्परेचर को मेंटेन रखते हैं और परफॉर्मेंस को धीमा नहीं होने देते.
दमदार AI कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा है. इस फोन में कई एडवांस AI टूल्स दिए गए हैं जैसे AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI इरेजर 2.0, AI अल्ट्रा क्लैरिटी और AI अनब्लर. ये फीचर्स खराब या धुंधली तस्वीरों को भी पलक झपकते ही शानदार बना देते हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है.
8,000mAh की महा-बैटरी और गजब की मजबूती
इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8,000mAh की टाइटन बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी लगातार तीन दिनों तक चल सकती है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की थिकनेस केवल 8.8mm है जिससे यह हाथ में भारी नहीं लगता. फोन 45W की फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने इस पर 7 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी दी है.
कीमत, कलर्स और ऑफर्स की पूरी डिटेल
Realme P4R 5G को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, 6GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये तय की गई है.
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी. इस डिस्काउंट के बाद प्रभावी शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ 16,999 रुपये रह जाएगी. यह ऑफर सेल शुरू होने के पहले 12 घंटों के लिए ही वैलिड होगा. यह फोन टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर कलर ऑप्शन्स में आता है, जिसकी बिक्री 17 जून से फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं