विज्ञापन

OnePlus Turbo 6X सीरीज मार्केट में आई, 8000mAh बैटरी ही नहीं ये फीचर्स भी हैं शानदार

OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6X और Turbo 6X Pro स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में 8000mAh तक की बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और पावरफुल डाइमेंसिटी सुपर चिपसेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें कीमत और पूरी डिटेल्स.

OnePlus Turbo 6X सीरीज मार्केट में आई, 8000mAh बैटरी ही नहीं ये फीचर्स भी हैं शानदार
OnePlus ने लॉन्च किए 7000mAh और 8000mAh बैटरी वाले धांसू फोन

OnePlus ने चीन में अपनी नई टर्बो सीरीज के दो स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं जो दमदार बैटरी लाइफ, सुपर-फास्ट डिस्प्ले और कमाल की मजबूती चाहते हैं. जहां स्टैंडर्ड मॉडल बजट और बड़ी बैटरी पर फोकस करता है, वहीं प्रो मॉडल में कंपनी ने प्रीमियम डिस्प्ले और नेक्स्ट लेवल फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास है.

डिस्प्ले है बेहद शानदार और स्मूथ

OnePlus Turbo 6X में आपको 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स की है और इसकी खास बात यह है कि इसे आप गीले हाथों या ग्लव्स पहनकर भी आसानी से चला सकते हैं. दूसरी तरफ, OnePlus Turbo 6X Pro में 6.78 इंच का 1.5K सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें भी 144Hz का रिफ्रेश रेट है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है जो आउटडोर में गजब की विजिबिलिटी देती है.

लीक हो गया Apple के पहले फोल्डेबल फोन का लुक, देखें Photos

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस का पावर हाउस

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन दमदार हैं. वनप्लस टर्बो 6X में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर चिपसेट दिया गया है. वहीं, इसके बड़े भाई यानी प्रो वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 सुपर प्रोसेसर मिलता है. ये दोनों ही प्रोसेसर 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड हैं जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाते हैं. प्रो मॉडल में बेहतर नेटवर्क के लिए 360-डिग्री सराउंड एंटीना सिस्टम भी है. दोनों फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 16 पर काम करते हैं. कंपनी का दावा है कि प्रो मॉडल 6 साल तक बिना अटके चलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए टर्बो 6X में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. वहीं, टर्बो 6X प्रो में और भी बेहतर कैमरा मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो लाइव फोटोज और विंटेज फिल्म फिल्टर्स को सपोर्ट करता है.

बैटरी जो चलेगी दिनों-दिन

इस सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी बैटरी है. OnePlus Turbo 6X में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro में 8,000mAh की बेहद तगड़ी बैटरी दी गई है जो 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि प्रो मॉडल पर आप लगातार 29 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं या 8 घंटे तक बिना रुके गेमिंग कर सकते हैं. 

Steve Jobs का वो एक इंटरव्यू और बदल गई Apple की किस्मत! जानें Tim Cook के 28 साल के सफर की इनसाइड स्टोरी

मजबूती और सुरक्षा में नंबर वन

सुरक्षा के लिए टर्बो 6X में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP64 रेटिंग मिलती है. लेकिन प्रो मॉडल मजबूती के मामले में किंग है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ IP66, IP68 और IP69K की रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखती है. साथ ही इसे कई मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेट भी मिले हैं.

कीमत और भारत में लॉन्चिंग की उम्मीद

कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6X की शुरुआती कीमत चीन में 1,899 युआन (लगभग 26,700 रुपये) है. वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro की शुरुआती कीमत 1,999 युआन (लगभग 28,100 रुपये) रखी गई है. भारत या ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन भारत में नॉर्ड (Nord) सीरीज के तहत एंट्री कर सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OnePlus Turbo 6X, OnePlus Turbo 6X Pro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com