दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है. उम्मीद है कि इस खास मौके आप खुद को एक शानदार और खूबसूरत लुक देने के लिए बेस्ट ऑउटफिट सेलेक्ट करने में बिजी होंगे. हालांकि, आपको आउटफिट सेलेक्ट करने में AI का काफी मदद करेगा. आप वायरल इमेज AI प्रॉम्प्ट्स से बना सकते हैं. इससे आप किसी आउटफिट को पहनने से पहले देख सकते हैं कि वह आप पर कैसा लगेगा. साथ ही आप इन फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं या WhatsApp Status में लगा सकते हैं. आइए आपको ChatGPT का इस्तेमाल करके ये वायरल दिवाली इमेज बनाने का तरीका और बेस्ट प्रॉम्प्ट्स के बारे में बताते हैं.
सोशल मीडिया के लिए बनाएं वायरल दिवाली AI फोटो
अगर आप सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए वायरल दिवाली AI फोटो जनरेट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ये काम बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर ChatGPT ऐप या वेबसाइट खोलें.
- अपने अकाउंट में लॉग-इन या साइन-अप करें.
- इसके बाद अपनी एक साफ इमेज वहां अपलोड करें.
- अब आप जैसी फोटो जनरेट करना चाहते हैं, उसे अच्छे से समझाते हुए एक प्रॉम्प्ट लिखें.
- प्रॉम्प्ट लिखने के बाद एंटर दबाएं.
ये AI टूल आपकी तस्वीर को जनरेट करने में कुछ सेकंड का समय लेगा. ध्यान रखें कि कभी-कभी AI टूल से गलतियां भी हो सकती हैं, इसलिए अगर आप पहले रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप टूल को दोबारा निर्देश (री-प्रॉम्प्ट) देकर अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव करने के लिए कह सकते हैं. अगर आप खुद से प्रॉम्प्ट नहीं लिखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए वायरल प्रॉम्प्ट्स को सीधे कॉपी और पेस्ट भी कर सकते हैं.
दिवाली इमेज बनाने के लिए वायरल AI प्रॉम्प्ट्स
सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए शानदार तस्वीरें बनाने के लिए आप नीचे दिए गए इन वायरल दिवाली प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो इनमें अपनी पसंद के अनुसार बदलाव भी कर सकते हैं.



यह भी पढ़ें | Jio का तगड़ा दिवाली ऑफर, 5 महीने का रिचार्ज मिल रहा फ्री, अनलिमिटेड इंटरनेट और OTT मुफ्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं