Starlink India Update: दुनिया की सबसे बड़ी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी एंट्री को लेकर स्थिति साफ की है. कंपनी ने सुरक्षा और डेटा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है. Starlink बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट Lauren Dreyer ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में की-नोट भाषण देते हुए कन्फर्म किया है कि कंपनी ने खासतौर से भारत के लिए कड़े सिक्योरिटी कंट्रोल तैयार किए हैं. उन्होंने कहा कि देश भर में 20 से अधिक गेटवे साइट्स स्थापित कर ली हैं. Lauren Dreyer ने कहा कि कंपनी भारतीय यूजर्स के डेटा को देश की सीमाओं के भीतर यानी भारत में ही सुरक्षित रख रही है.
PM मोदी के 100% कनेक्टिविटी विजन को पूरा करने का लक्ष्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Dreyer ने भारत के प्रति Starlink की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि Starlink भारत सरकार के साथ मिलकर देश के कोने-कोने तक कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि हम पूरे भारत में शत-प्रतिशत इंटरनेट कनेक्टिविटी के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने में अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं. Starlink की तकनीक को विशेष रूप से भारत की नियामक, सुरक्षा और डेटा संप्रभुता की सभी कड़े मानकों को पूरा करने के लिए ढाला गया है. कंपनी ने पिछले 5 साल भारतीय नियामकों, इंडस्ट्री के साझेदारों और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम करने में बिताए हैं.
मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनका हाथ थामेगा
Lauren Dreyer ने साफ किया कि Starlink का उद्देश्य भारत के मौजूदा टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलना नहीं है. स्टारलिंक यहां के पारंपरिक स्थलीय नेटवर्क्स की जगह लेने नहीं आया है, बल्कि उनकी पहुंच का विस्तार करने आया है. उन्होंने कहा कि जब सैटेलाइट और टेरेस्ट्रियल नेटवर्क्स मिलकर काम करते हैं, तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपनी सीमाओं से आगे बढ़ सकते हैं और सरकारी सेवाएं हर नागरिक तक पहुंच सकती हैं. उन्होंने भारत में Airtel और Jio के साथ हुए MOUs और अलग-अलग राज्य सरकारों के साथ चल रही चर्चाओं को इस सहयोग का जीता-जागता उदाहरण बताया.
#WATCH | Delhi | At the India Mobile Congress 2026 Session, Vice President of Starlink Business Operations at SpaceX Lauren Dreyer says, "For the past five years, Starlink has been working closely with Indian regulators, industry, and operators to understand how to adapt and prepare Starlink operations here in India to serve India best. We have built our Starlink operations specifically for India in recognition of Indian security requirements and other regulations... We have already made the investment and built the existing ground infrastructure here: 20 gateway sites comprising hundreds of antennas, and we have established the operations to be ready to serve India... Starlink offers the biggest potential to help accelerate the speed to connect 100% of India..."
— ANI (@ANI) October 7, 2026
जमीन पर तैयार है इंफ्रास्ट्रक्चर
कंपनी ने भारत में अपनी जमीनी मौजूदगी को पहले ही मजबूत कर लिया है. कंपनी भारत में 20 से अधिक गेटवे साइट्स और सैकड़ों एंटीना स्थापित कर चुकी है. Lauren Dreyer ने माना कि भारत ने डिजिटल कनेक्टिविटी में असाधारण प्रगति की है. जहां करोड़ों लोगों को सस्ता डेटा मिल रहा है. लेकिन देश के दूर-दराज और अंतिम छोर के इलाकों को जोड़ना आज भी सबसे बड़ी चुनौती है. Starlink इसी खाई को पाटने के लिए सबसे सही माध्यम है.
स्टारलिंक पर बात करने केअलावा, उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम (ISRO) में SpaceX के योगदान का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि SpaceX ने भारत के 2 डेडिकेटेड अंतरिक्ष अभियानों और 19 ऐसे मिशनों का सपोर्ट किया है जिनमें भारत के पेलोड शामिल थे.
Musk के आरोप
Elon Musk ने Starlink की भारत एंट्री पर बड़ा आरोप लगाया है. एक्स पर पोस्ट करने उन्होंने कहा कि स्टारलिंक को कुछ प्रभावशाली कारोबारी समूह भारत में रोक रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि उनका बाजार पर दबदबा बना रहे. उन्होंने इसे भारत के लोगों के खिलाफ अपराध बताया था. हालांकि, सरकार ने साफ किया सभी कंपनियों के लिए नियम सामान है. बाकी कंपनियों की तरह ही स्टारलिंक को नियामकीय प्रक्रिया का पालन करना पड़ रहा है.
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मस्क को अपनी ही कंपनी की खबर नहीं है. एक तरफ जहां Starlink बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट Lauren Dreyer भारत में सभी नियम पालने और पीएम मोदी के विजन के साथ आगे बढ़ने की बात करती है. वहीं, दूसरी ओर मस्क ऐसे आरोप लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Amazon-Flipkart पर महासेल शुरू, नए-पुराने iPhone की कीमत धड़ाम! देखें डील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं