विज्ञापन

खोई चीज़ें ही नहीं, बच्चों की सुरक्षा में भी मदद करेंगे ये 5 स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइस

इस डिवाइस के कनेक्टिड मोबाइल ऐप की मदद से आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि आपकी कीमती चीज़ आख़िरी बार कहां देखी गई थी.

खोई चीज़ें ही नहीं, बच्चों की सुरक्षा में भी मदद करेंगे ये 5 स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइस

वैसे तो ये सभी स्मार्ट टैग्स आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में चाबी, वॉलेट, बैग या गैजेट्स के खो जाने समस्या को दूर करने के लिए बनाए गए हैं. लेकिन इन्हें आप अपने अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि ये छोटे से डिवाइस ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के ज़रिए आपके सामान को ट्रैक करने में मदद करते हैं. इन्हें आप अपने स्कूल बैग और उनके कपड़ों में रख सकते हैं. 

इन डिवाइस से कनेक्टिड मोबाइल ऐप की मदद से आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि आपकी कीमती चीज़ आख़िरी बार कहां देखी गई थी.

JioTag Go - JioTag Go भारत का पहला एंड्रॉयड स्मार्ट टैग है, जो Google Find My Device नेटवर्क के साथ काम करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती. यह ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी पर आधारित है और दुनिया भर में ट्रैकिंग की सुविधा देता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Himster Locatag - खासतौर पर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है और Google Find Hub के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल है. इसमें ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट दिया गया है, जिससे कनेक्शन और भी ज्यादा स्टेबल हो जाता है. इसका 75dB का तेज़ अलर्ट साउंड खोई हुई चीज़ को ढूंढने में तुरंत मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Boat Tag - यह एंड्रॉयड डिवाइसेज़ के लिए बना है और Google Find Hub ऐप को सपोर्ट करता है. इसमें 80dB का अलार्म दिया गया है, जो भीड़-भाड़ में भी आसानी से सुना जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Amazon Basics Aero Tag - अगर आप iPhone यूज़र हैं तो Amazon Basics Aero Tag एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह Apple के Find My Network पर काम करता है और ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह हल्का, स्टाइलिश और इस्तेमाल में बेहद आसान है.

Latest and Breaking News on NDTV

Portronics Worldtag - इसे खासतौर पर iOS यूज़र्स के लिए बनाया गया है और Apple Find My ऐप के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है. यह MFi सर्टिफाइड है, यानी Apple द्वारा अप्रूव्ड है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें, इन सभी टैग्स की बैटरी लाइफ भी लगभग एक साल तक चलती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com