विज्ञापन

Samsung Galaxy S27 के फीचर्स हुए लीक! कैमरा देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज के नए लीक्स आए सामने.

Samsung Galaxy S27 के फीचर्स हुए लीक! कैमरा देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
Photo Credit: X

Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन इंटरनेट पर इसके फीचर्स को लेकर लीक्स काफी आ रहे हैं. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस सीरीज के कैमरा अपग्रेड्स, नए सोनी सेंसर्स और एक नए मॉडल का खुलासा हो गया है. 

सैमसंग अपनी इस नई सीरीज में चार मॉडल्स पेश कर सकता है. इनमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं. इस बार बेस मॉडल के अलावा एक 'Pro' वेरिएंट का नाम भी सामने आ रहा है. 

Vivo S2 की लॉन्च डेट का खुलासा! मिलेगा प्रीमियम X300 FE जैसा डिजाइन और 50MP 4K कैमरा

50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

लीक्स के अनुसार Galaxy S27 Pro और S27 Ultra मॉडल्स में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए सैमसंग अपने इन-हाउस सेंसर के बजाय Sony के IMX855 सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है. वहीं, Galaxy S27 Ultra मॉडल में पहले की तरह दो टेलीफोटो कैमरे मिलते रहेंगे, जिससे जूमिंग क्वालिटी में कोई समझौता नहीं होगा. 

Galaxy S27 Pro और S27 Ultra में 16MP का नया फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आएगा. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग Pro मॉडल के फ्रंट कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की टेस्टिंग कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो चलते-फिरते या ब्लॉगिंग करते समय भी वीडियो बिल्कुल स्टेबल बनेगी.

ChatGPT के 10 सीक्रेट्स जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

लीक की मानें तो एंट्री-लेवल Galaxy S27 और Galaxy S27+ को भी नया 50MP Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com