Redmi Note 7 सीरीज़ के 40 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिके, Xiaomi का दावा

शाओमी के लिए Redmi Note 7 सीरीज़ चैंपियन बनकर निकला है। कम से कम इस सीरीज़ के हैंडसेट की सेल के आंकड़ें तो यही सच्चाई बयां कर रहे हैं।

Redmi Note 7 सीरीज़ के 40 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिके, Xiaomi का दावा

खास बातें

  • Redmi Note 7 Pro अपनी पहली सेल में चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला Redmi Note 7 Pro सबसे सस्ता फोन है
  • Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है

शाओमी के लिए Redmi Note 7 सीरीज़ चैंपियन बनकर निकला है। कम से कम इस सीरीज़ के हैंडसेट की सेल के आंकड़ें तो यही सच्चाई बयां कर रहे हैं। Xiaomi ने ऐलान किया है कि 29 मार्च तक दुनियाभर में Redmi Note 7 सीरीज़ के 40 लाख से ज्यादा हैंडसेट बिके हैं। बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज़ में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया है। बीते महीने ही Xiaomi के सीईओ ने खुलासा किया था कि वह मार्च महीने के आखिर तक 4 मिलियन के आंकड़ें को छूने की उम्मीद कर कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी भविष्यवाणी सही निकली। कंपनी ने निर्धारित समय में 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

Redmi Note 7 सीरीज़ को ग्राहकों द्वारा खासा सराहा जा रहा है। रिव्यू में गैजेट्स 360 ने पाया कि Redmi Note 7 (रिव्यू) और Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) अपने-अपने प्राइस सेगमेंट में बेहद ही दमदार दावेदारी पेश करते हैं। Xiaomi ने चीन में मात्र 1 महीने में 10 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बेचने का लक्ष्य रखा था। जो वह मात्र तीन हफ्ते में पूरा करने में सफल रही। इसके बाद भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 परिवार के दो हैंडसेट उतारे गए। इस दौरान शाओमी के सीईओ ने खुलासा किया कि कंपनी को उम्मीद है कि वह दुनियाभर में मार्च महीने के आखिर तक रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 40 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेच लेगी। अब कंपनी का दावा है कि वह यह आंकड़ा 29 मार्च को हासिल करने में सफल रही है।

Redmi

भारत में Redmi Note 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 7 Pro तो अपनी पहली सेल में चंद सेकेंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। Redmi Note 7 के स्टॉक भी जल्द ही खत्म हो जाते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

 
स्पेसिफिकेशन की बात करें Redmi Note 7 Pro 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। इसमें भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का।