Redmi सीरीज के नए स्मार्टफोन्स Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गए हैं. हाल ही में लॉन्च हुए ये दोनों फोन बजट सेगमेंट में आते हैं और कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने का दावा करते हैं. आखिर Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G, इन दोनों फोन में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और इनकी कीमत क्या है, चलिए आपको यहां बताते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों स्मार्टफोन्स में HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद हो जाता है. Redmi A7 Pro 4G में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है. वहीं Redmi A7 4G में 6.88 इंच की स्क्रीन है, जिसमें 600 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
इन दोनों फोन्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग के लिए ठीक माना जाता है. इसके साथ LPDDR4X RAM मिलती है और स्टोरेज 64GB तक सीमित है. हालांकि आप microSD कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा Virtual RAM का फीचर भी दिया गया है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है.
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
Redmi A7 Pro 4G Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है. वहीं, Redmi A7 4G Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और इसे 2 साल Android अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
Apple ला रहा है अपना पहला फोल्डेबल iPhone! कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
कैमरा और कनेक्टिविटी
दोनों स्मार्टफोन्स में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Redmi A7 Pro 4G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Redmi A7 4G में 5,200mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
कीमत
भारत में Redmi A7 4G की कीमत 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग ₹10,999 रखी गई है, जबकि Redmi A7 Pro 4G 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹11,999 में उपलब्ध है. हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर ये फोन थोड़े कम दाम ₹10,499 और ₹11,499 में भी मिल रहे हैं. ये स्मार्टफोन्स Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी खरीदे जा सकते हैं. कलर ऑप्शन की बात करें तो Redmi A7 4G Black और Blue में आता है, जबकि Pro मॉडल Black और Orange रंगों में उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं