विज्ञापन

Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G लॉन्च! Xiaomi ने मार्केट में उतारे ये सुपर बजट फोन, दमदार फीचर्स के साथ

Redmi A7 Pro 4G में 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है. वहीं, Redmi A7 4G में थोड़ा छोटा 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलता है.

Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G लॉन्च! Xiaomi ने मार्केट में उतारे ये सुपर बजट फोन, दमदार फीचर्स के साथ
भारत में लॉन्च हुए Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G

Xiaomi ने भारत में Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G लॉन्च कर दिए हैं. ये लॉन्च Redmi A7 Pro 5G के आने के सिर्फ एक हफ्ते बाद हुआ है, जिससे साफ है कि कंपनी बजट सेगमेंट में तेजी से नए ऑप्शन दे रही है. दोनों फोन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होंगे और 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए तैयार हैं. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Redmi A7 का डिस्प्ले और डिजाइन

Redmi A7 Pro 4G में 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है. वहीं, Redmi A7 4G में थोड़ा छोटा 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलता है. दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद होती है. Redmi A7 Pro 4G Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और इसमें चार साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है. वहीं, Redmi A7 4G Android 15 आधारित HyperOS 2 के साथ आता है, जिसमें दो साल के OS और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इसके अलावा दोनों फोन में IP52 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहते हैं.

Redmi A7 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. 

₹25,000 के अंदर बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स, DSLR जैसी फोटो क्वालिटी देने वाले टॉप 5 ऑप्शन

Redmi A7 की परफॉर्मेंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस के लिए ठीक है. Redmi A7 Pro 4G में 4GB RAM मिलती है, जबकि Redmi A7 4G में 3GB RAM दी गई है. दोनों फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो ज्यादा फोटो, वीडियो या ऐप्स स्टोर करना चाहते हैं.

Redmi A7 की बैटरी

बैटरी के मामले में Redmi A7 Pro 4G आगे है, जिसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है. वहीं Redmi A7 4G में थोड़ी छोटी बैटरी मिलती है, लेकिन दोनों फोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. यानी आप इनसे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं, जो इस रेंज में एक अच्छा फीचर है.

Redmi A7 की कीमत

Redmi A7 Pro 4G की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. यह Black और Sky Sunset Orange रंग में उपलब्ध है. वहीं, Redmi A7 4G की कीमत 10,499 रुपये है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. यह Black और Sky Blue रंग में आएगा. दोनों फोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com