Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. यह Redmi A-सीरीज का पहला 'Pro' मॉडल है, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स देने का दावा करता है. खास बात यह है कि इस फोन में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

A7 Pro 5G का डिजाइन
Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. इसके अलावा, इसमें Wet Touch Technology 2.0 दी गई है, जिससे आप गीले या ऑयली हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, इसमें TUV Rheinland की ट्रिपल आई-कंफर्ट सर्टिफिकेशन दी गई है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है.
A7 Pro 5G की परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Unisoc T8300 प्रोसेसर पर काम करता है, जो इस बजट में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. इसमें 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है. फोन Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है, जो नया और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है.

A7 Pro 5G का बैटरी
Redmi A7 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन आसानी से चल सकती है. इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और साथ ही 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं.
A7 Pro 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ले सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
ये भी पढ़ें - Oppo का सबसे मजबूत फोन जो गिरने से भी टूटेगा नहीं! आ रहा है 7000mAh बैटरी और IP69K के साथ
A7 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi A7 Pro 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹12,499 है, जबकि 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,499 में आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं