विज्ञापन

फोन है या जनरेटर? Poco X8 Pro Max में आई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, फीचर्स देख iPhone फैन्स भी हैरान

Poco X8 Pro में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो Max मॉडल जैसा ही है.

फोन है या जनरेटर? Poco X8 Pro Max में आई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, फीचर्स देख iPhone फैन्स भी हैरान

Poco ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं- Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max. कंपनी ने इन फोनों में कई बड़े अपग्रेड दिए हैं, जिनमें बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी शामिल है. खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और नए MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिए गए हैं, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव काफी बेहतर होने की उम्मीद है. Poco का दावा है कि ये स्मार्टफोन हाई-एंड गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किए गए हैं.

Poco X8 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
Poco X8 Pro Max में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है.

इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जो इसे बहुत तेज बनाता है. फोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं.

कैमरा की बात करें तो Poco X8 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का अतिरिक्त सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Poco X8 Pro के स्पेसिफिकेशन
Poco X8 Pro में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3,500 निट्स तक जाती है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है.

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है. फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है – 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज. इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और NFC सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग भी दी गई है.

सॉफ्टवेयर और कैमरा फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलते हैं. कंपनी का कहना है कि इन फोनों को चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

कैमरा की बात करें तो Poco X8 Pro में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो Max मॉडल जैसा ही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com