आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी हो गया है, लेकिन ज्यादातर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड्स में आने वाले लगातार नोटिफिकेशन्स हमारा ध्यान भटकाते हैं. इसी समस्या को दूर करने के लिए Pebble ने अपना एक बेहद अनोखा और एडवांस वैलनेस बैंड Pebble Qore View लॉन्च कर दिया है. यह बैंड उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपनी सेहत पर नजर रखना चाहते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको किसी भी तरह की छिपी हुई या हर महीने दी जाने वाली सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी.
बिना फोन के दिखेगा रीयल-टाइम डेटा
Pebble Qore View वैलनेस बैंड को बेहद खास बनाने के लिए कंपनी ने इसमें QuickView फीचर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने Step Count और Heart Rate जैसे जरूरी हेल्थ सिग्नल्स को सीधे अपनी कलाई पर रीयल-टाइम में देख सकते हैं. इसके लिए आपको बार-बार अपना स्मार्टफोन निकालने या किसी ऐप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अचानक गायब हुए सारे iPhone! Amazon-Flipkart पर स्टॉक खत्म, क्या Apple बढ़ाने वाला है कीमतें?
आपकी सेहत की बारीक से बारीक निगरानी करने के लिए इसमें NexGen Wellness Suite दिया गया है. यह सुइट आपके शरीर के बायो-सिग्नल्स को 24x7 ट्रैक करता है. यह आपके हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) और आपकी डेली एक्टिविटीज को मापता है. इसके अलावा, रात के समय यह आपका Sleep Management भी करता है ताकि आपको पता चल सके कि आपकी नींद कितनी अच्छी थी.

इस फिटनेस बैंड में सोशल कनेक्ट का एक बहुत ही शानदार फीचर दिया गया है. इसमें एक प्राइवेट 'फ्रेंड्स एंड फैमिली' लीडरबोर्ड दिया गया है. इसके जरिए आप अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ अपनी फिटनेस ट्रैकिंग को शेयर कर सकते हैं. यह फीचर परिवार के सभी लोगों को एक साथ मिलकर फिट रहने और रोजाना के हेल्थ गोल्स को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है.
Renault Duster की ग्लोबल मार्केट में धांसू एंट्री! भारत में बनी नई SUV ने विदेशों में मचाया तहलका
30 दिनों की बैटरी लाइफ
आजकल के गैजेट्स के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उन्हें हर दूसरे दिन चार्ज करना पड़ता है. लेकिन पेबल ने अपने इस बैंड में पावरफुल बैटरी मैनेजमेंट दिया है. Pebble Qore View एक बार पूरा चार्ज होने के बाद पूरे 30 दिनों तक लगातार चल सकता है. यानी आपको महीने में सिर्फ एक बार इसे चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी.
प्रीमियम डिजाइन
डिजाइन के मामले में भी यह बैंड काफी प्रीमियम है. इसमें एक मजबूत मेटल यूनिबॉडी दी गई है, जो इसके अंदर लगे एडवांस सेंसर्स को धूल, पसीने और पानी के छींटों से पूरी तरह सुरक्षित रखती है. आराम के मामले में भी यह लाजवाब है क्योंकि इसके साथ 'क्वाड-कनिट फैब्रिक बैंड' दिया गया है, जिसे आप पूरे दिन बिना किसी परेशानी या स्किन इन्फेक्शन के आसानी से पहन सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं