विज्ञापन

अचानक गायब हुए सारे iPhone! Amazon-Flipkart पर स्टॉक खत्म, क्या Apple बढ़ाने वाला है कीमतें?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से अचानक iPhone 15, 16 और 17 सीरीज के मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं. ऐपल के सीईओ Tim Cook के ताजा बयान और कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के बीच क्या आईफोन महंगे होने वाले हैं?

अचानक गायब हुए सारे iPhone! Amazon-Flipkart पर स्टॉक खत्म, क्या Apple बढ़ाने वाला है कीमतें?

भारत में अचानक iPhone 15, iPhone 16 और यहां तक कि नई iPhone 17 सीरीज के कई मॉडल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आउट ऑफ स्टॉक या गायब दिख रहे हैं. पहली नज़र में यह एक नॉर्मल इन्वेंट्री की कमी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे Apple के CEO Tim Cook के हालिया बयानों और ग्लोबल मार्केट में पार्ट्स की बढ़ती कीमतें...वजह मानी जा सकती हैं. 

जानकारों का भी मानना है कि इसके पीछे जबरदस्त डिमांड, सप्लाई चेन में बदलाव और सबसे महत्वपूर्ण रूप से मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की भारी कमी है. आजकल AI का दौर है, जिसके कारण क्लाउड सर्विसेज और डेटा सेंटर्स में बड़े पैमाने पर DRAM और स्टोरेज चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है. इसके चलते स्मार्टफोन बनाने के लिए चिप्स की सप्लाई काफी कम हो गई है.

iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर

Tim Cook ने खुद दिए कीमतें बढ़ने के संकेत

इस पूरी स्थिति को लेकर Apple के CEO Tim Cook ने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि कंपनी के लिए अब पार्ट्स की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ खुद उठाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अब iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकना असंभव होता जा रहा है. 

iPhone 18 सीरीज पर भी पड़ेगा सीधा असर

पिछले साल में मेमोरी चिप्स की कीमतें 4 गुना तक बढ़ चुकी हैं. यही वजह है कि आने वाले समय में, खासकर सितंबर में लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज की कीमतों में इस महंगाई का सीधा असर देखने को मिलेगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी बेस मॉडल iPhone 18 Pro की कीमत में तो मामूली बढ़ोतरी करेगी, लेकिन ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमतें आसमान छू सकती हैं.

iPhone चुराने वालों को Apple ने दिया सबसे बड़ा झटका! रातों-रात बदला सुरक्षा का नियम

ऑफलाइन मार्केट में अभी भी मिल रहे हैं फोन

राहत की बात यह है कि ऑनलाइन भले ही फोन आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हों, लेकिन ऑफलाइन स्टोर्स में ऐपल अपनी सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐपल आने वाले फेस्टिव सीजन और भविष्य की प्राइसिंग स्ट्रेटेजी को ध्यान में रखते हुए अपनी ऑनलाइन इन्वेंट्री को री-एडजस्ट कर रहा है. इसी वजह से ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में आईफोन की उपलब्धता में इतना बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone, IPhone 18
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com