विज्ञापन

गेमर्स की मौज! बिना कोडिंग के सिर्फ बोलकर बनाएं खुद का वीडियो गेम, आ गया जादुई App

Meta ने चुपके से एक नया AI गेमिंग ऐप 'Pocket' लॉन्च कर दिया है. जानिए कैसे आप बिना कोडिंग सीखे सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से अपना खुद का वीडियो गेम बना सकते हैं.

गेमर्स की मौज! बिना कोडिंग के सिर्फ बोलकर बनाएं खुद का वीडियो गेम, आ गया जादुई App
Photo Credit: X

Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने बिना किसी शोर-शराबे के चुपके से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम 'Pocket' है. इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से कोई भी आम इंसान सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर यानी प्रॉम्प्ट देकर छोटे-छोटे और मजेदार वीडियो गेम्स तैयार कर सकता है. मेटा का पॉकेट ऐप एक ऐसा क्रिएटिव प्लेटफॉर्म है जो AI की ताकत का इस्तेमाल करता है. 

ऐप के अंदर आपको बस यह लिखना होगा कि आप किस तरह का गेम बनाना चाहते हैं, और एआई आपके लिए एक छोटा-सा इंटरैक्टिव गेम तैयार कर देगा. इस ऐप में बनाए गए गेम्स को मेटा ने 'Gizmos' का नाम दिया है. सिर्फ गेम बनाना ही नहीं, बल्कि इस ऐप में एक स्क्रोल करने वाला फीड भी दिया गया है जहां आप दूसरे यूजर्स द्वारा बनाए गए अनोखे गेम्स को देख सकते हैं और उन्हें खेल भी सकते हैं.

इस ऐप के बारे में सबसे पहले जानकारी मशहूर रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पालुजी ने दी, जिन्होंने एक्स पर पॉकेट ऐप का स्क्रीनशॉट 29 जून 2026 को शेयर किया था. मेटा ने इसके लॉन्च को लेकर कोई बड़ा इवेंट या विज्ञापन नहीं किया, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी अभी इसका शुरुआती टेस्ट कर रही है.

WhatsApp पर हर एक 'शब्द' की कीमत वसूलने की तैयारी! 1 अगस्त से हो रही है फ्री सर्विस खत्म

गिज्मो टीम को खरीदने के बाद मिला आइडिया

आपको बता दें कि मेटा ने इस ऐप को बिल्कुल शुरुआत से खुद नहीं बनाया है. दरअसल, इस साल की शुरुआत में मेटा ने 'Gizmo' नाम के एक स्टार्टअप और उसकी टीम को खरीदा था. गिज्मो एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जो इसी तरह प्रॉम्प्ट के जरिए गेम बनाने की सुविधा देता था. गिज्मो ऐप को बंद होने से पहले ios और एंड्रॉइड पर 6 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था और यूजर्स इसे बेहद पसंद कर रहे थे. इसी सफलता को देखते हुए मेटा ने उस टीम को अपने साथ मिलाया और पॉकेट ऐप को जन्म दिया.

कंपनी पहले से ही मेटा एआई के जरिए इमेज जनरेशन, 'Vibes' ऐप के जरिए एआई वीडियो और 'Edits' ऐप में एआई फीचर्स दे रही है. अब गेमिंग सेक्टर में कदम रखकर मेटा ने इस रेस को और रोमांचक बना दिया है. हालांकि, मेटा ने अभी तक इस ऐप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसका बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pocket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com