भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस चाहते हैं. इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है, जो इसे 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है. इसके स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछले साल आए Yuva Star 2 जैसे ही हैं. चिपसेट और बैटरी क्षमता भी लगभग वही है. सबसे बड़ा बदलाव इसमें नया एंड्रॉयड वर्जन है.
Lava Yuva Star 3 का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
डिजाइन की बात करें तो Lava Yuva Star 3 में फ्लैट फ्रेम चेसिस दिया गया है. इसके पीछे की तरफ स्क्वैयर शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ड्यूल कटआउट डिजाइन दिखता है, हालांकि इसमें केवल एक ही कैमरा सेंसर मौजूद है. सामने की तरफ सेल्फी कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
इस फोन की खास बात यह है कि इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है. इस कीमत में यह फीचर काफी अच्छा माना जाता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 90Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल स्मूद लगता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है.फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. जरूरत पड़ने पर माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी
Lava Yuva Star 3 की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है. Lava Yuva Star 3 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है. चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है और यह 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं