विज्ञापन

Valentine’s Day पर iPhone 17 सिर्फ ₹50,000 से कम में! Croma सेल में मिल रहे जबरदस्त ऑफर

Croma में iPhone17 के अलावा भी लगभग सभी कैटेगरी में भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं.

Valentine’s Day पर iPhone 17 सिर्फ ₹50,000 से कम में! Croma सेल में मिल रहे जबरदस्त ऑफर

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर Croma ने अपने स्टोर्स में खास सेल शुरू की है. यह ऑफर 6 फरवरी से 15 फरवरी तक देशभर के Croma स्टोर्स में उपलब्ध है. इस सेल में स्मार्टफोन, ऑडियो प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स, टैबलेट और पर्सनल केयर गैजेट्स पर छूट दी जा रही है. लेकिन सबसे खास है iPhone 17, जो सिर्फ सिर्फ 50 हज़ार की कीमत में मिल रहा है. बताते हैं कैसे?

Latest and Breaking News on NDTV

Croma के अनुसार iPhone 17 प्रभावी रूप से 47,742 रुपये में खरीदा जा सकता है. लेकिन इसके साथ कुछ शर्तों को अपनाना होगा. जैसे अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करता है तो उसे मॉडल और कंडीशन के आधार पर 23,500 रुपये तक मिल सकते हैं. इसके अलावा Croma 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. साथ ही 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक कैशबैक भी उपलब्ध है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कीमत 50,000 रुपये से कम हो सकती है.

Croma में iPhone17 के अलावा ऑडियो कैटेगरी में भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं. Marshall का ब्लूटूथ स्पीकर, जिसकी सामान्य कीमत 19,999 रुपये है, वह सेल में 12,999 रुपये में मिल रहा है. Sony के हेडफोन, जिनकी कीमत 14,990 रुपये है, अब 7,499 रुपये में उपलब्ध हैं. यानी लगभग आधी कीमत पर यह प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा Redmi Note 15G पर 22 प्रतिशत तक की छूट है, जबकि OnePlus Nord CE5 पर 14 प्रतिशत तक की कटौती की गई है. अगर कोई टैबलेट खरीदना चाहता है तो Apple iPad 11वीं जनरेशन पर 12 प्रतिशत छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर 30,766 रुपये हो जाती है.

boAt और Noise जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इस वैलेंटाइन्स सीजन में पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भी खास ध्यान दिया गया है. Philips के मल्टी ग्रूमिंग किट और हेयर स्ट्रेटनिंग ब्रश पर 30 प्रतिशत तक की छूट है. Dyson Airwrap पर 10 प्रतिशत की कटौती की गई है.

Croma के अपने ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, जबकि Havells के हेयर स्ट्रेटनर और कर्लर लगभग 45 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com