Instagram अब सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे AI-generated कंटेंट को पहचानने के लिए नया कदम उठा रहा है. कंपनी एक नए 'AI Creator' लेबल की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से समझ पाएंगे कि कौन-सा कंटेंट इंसान ने बनाया है और कौन-सा AI की मदद से तैयार किया गया है. Instagram का कहना है कि इस फीचर का मकसद लोगों को ज्यादा पारदर्शिता देना है, न कि AI कंटेंट को रोकना.

आजकल सोशल मीडिया पर AI से बने फोटो, वीडियो, स्केच, एनिमे और आर्टवर्क की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई बार लोगों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कोई तस्वीर या वीडियो असली है या AI की मदद से बनाई गई है. जब भी किसी यूजर की फीड पर शानदार आर्टवर्क या डिजिटल पेंटिंग दिखाई देती है, तो सबसे पहले यही सवाल आता है कि यह इंसान ने बनाई है या AI ने.
Instagram की पैरेंट कंपनी Meta का मानना है कि AI एक उपयोगी टूल बन चुका है, जो लोगों के आइडियाज को विजुअल कंटेंट में बदलने में मदद करता है. कंपनी AI को सेंसर करने या रोकने की कोशिश नहीं कर रही है. इसके बजाय Instagram चाहता है कि यूजर्स को यह जानकारी साफ तौर पर मिले कि कोई पोस्ट AI से बनी है या नहीं.
इसी सोच के साथ Instagram ने 'AI Creator' लेबल की शुरुआत की है. यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और अभी सीमित यूजर्स को दिया गया है. आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा यानी यूजर्स चाहें तो ही अपने अकाउंट पर यह लेबल लगा सकते हैं.
iPhone पर मैसेजिंग होगी और भी सुरक्षित: Apple ला रहा है 'प्राइवेट RCS' का बड़ा अपडेट!
प्रोफाइल और पोस्ट दोनों पर दिखेगा AI लेबल
अगर कोई यूजर अपने अकाउंट पर AI Creator लेबल ऑन करता है, तो यह उसकी प्रोफाइल बायो और पोस्ट्स के साथ दिखाई देगा. इससे दूसरे लोगों को तुरंत पता चल जाएगा कि उस अकाउंट पर शेयर किया गया कंटेंट AI-generated है.
Instagram ने अपने ऑफिशियल @creators अकाउंट पर इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी कंटेंट को लेकर ज्यादा पारदर्शिता लाना चाहती है. कंपनी के अनुसार, AI Creator लेबल लगाने या न लगाने से कंटेंट की पहुंच, रिकमेंडेशन या एंगेजमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी Instagram किसी अकाउंट को सिर्फ इसलिए ज्यादा प्रमोट या कम प्रमोट नहीं करेगा क्योंकि उसने AI लेबल का इस्तेमाल किया है. इससे कंटेंट क्रिएटर्स बिना डर के AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
YouTube AI Search: कीवर्ड भूल जाइए, अब अपनी भाषा में सवाल पूछकर वीडियो खोजें
AI Creator लेबल कैसे ऑन करें?
Instagram पर AI Creator लेबल ऑन करना काफी आसान है. इसके लिए यूजर को अपनी प्रोफाइल में जाकर 'Edit Profile' ऑप्शन पर टैप करना होगा. वहां AI Creator नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा. इसे ऑन करते ही प्रोफाइल और पोस्ट्स पर AI Creator लेबल दिखने लगेगा.
इस फीचर का मकसद लोगों को ज्यादा जानकारी देना है, ताकि वे आसानी से समझ सकें कि कोई कंटेंट AI की मदद से तैयार किया गया है. आने वाले समय में यह फीचर सोशल मीडिया पर फेक या भ्रमित करने वाले कंटेंट को पहचानने में भी मदद कर सकता है.
सिर्फ Instagram ही नहीं, Spotify ने भी हाल ही में 'Verified by Spotify' बैज शुरू किया है. इसका मकसद लोगों को यह बताना है कि किसी आर्टिस्ट का प्रोफाइल असली और भरोसेमंद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं