विज्ञापन

Fridge-Washing Machine बार-बार खराब होने का असली कारण वोल्टेज नहीं, बल्कि ये 7 गलतियां हैं

इन आदतों को तुरंत सुधार कर आप मशीनों को खराब होने से बचा सकते हैं. साथ ही इनकी मरम्मत के भारी खर्च से भी बच सकते हैं.

Fridge-Washing Machine बार-बार खराब होने का असली कारण वोल्टेज नहीं, बल्कि ये 7 गलतियां हैं
आपकी इन 7 गलतियों की वजह से खराब हो जाती हैं घर की ये जरूरी मशीनें. ( Unsplash Image)

आज के समय में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एयरफ्रायर जैसे अप्लायंसेस हमारी रोज की जरूरत का हिस्सा हैं. कई बार तो ऐसा लगता है जैसे इनके बिना हम अपना काम पूरा ही नहीं कर पाएंगे. सुबह से लेकर रात तक हर काम में हमें इनकी जरूरत होती है. लेकिन हमारी ही कुछ गलतियां इन अप्लायंसेज या मशीनों की उम्र कम कर देती हैं. सही से देखरेख न की जाए तो हमें आराम देने वाली ये मशीनें हमारी मुश्किल बढ़ा भी सकती हैं. ऐसे में इन आदतों को तुरंत सुधार कर आप मशीनों को खराब होने से बचा सकते हैं. साथ ही इनकी मरम्मत के भारी खर्च से भी बच सकते हैं.

ये 7 आदतें आपकी मशीनों को कर रहीं खराब (These 7 Habits Are Ruining Your Machines)

फ्रिज के वेंट्स को ब्लॉक करना

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है. साथ ही अगर फ्रिज के ऊपर सामान रखकर एयर वेंट्स को बंद कर दिया जाता है तो भी कंप्रेसर को ठंडा होने में दिक्कत होती है. आपके फ्रिज और दीवार के बीच हमेशा कम से कम 3 से 4 इंच की दूरी जरूर रखें.

वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करना

मशीन में एक साथ बहुत सारे कपड़े डाल देना और इसे ठूंस-ठूंस कर भर देने से मोटर और ड्रम के बेयरिंग पर दबाव पड़ता है और इससे मशीन जल्दी खराब हो जाती है. वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए डालते वक्त इसे ऊपर तक न भरें. ड्रम में इतनी जगह छोड़ें कि कपड़े आसानी से घूम पाएं.

डिटर्जेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह मशीन में कपड़ों के साथ भर-भर कर डिटर्जेंट डाल देते हैं. लेकिन डिटर्जेंट ज्यादा डालने से कपड़े ज्यादा साफ नहीं होते, बल्कि अधिक मात्रा में डिटर्जेंट होने पर ये मशीन के पाइप, पंप और सेंसर पर चिपक जाते हैं. इससे मशीन में खराबी आ सकती है.

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखना

गरम-गरम खाना सीधा फ्रिज में रखने से इसके अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है. इससे कंप्रेसर पर बहुत अधिक लोड पड़ता है और बिजली की बिल भी इससे बढ़ जाता है. अच्छा ये होगा कि पहले आप पके हुए खाने को रूम टेम्परेचर पर आने दें, फिर उसे फ्रिज में स्टोर करने के लिए रखें.

माइक्रोवेव को खाली चलाना

कुछ लोगों की आदत होती है कि माइक्रोवेव में बिना कुछ रखे उसका स्विच ऑन कर देते हैं. ऐसा करने से रेडिएशन को सोखने वाला कोई माध्यम नहीं बचता, जिससे मैग्नेट्रॉन (माइक्रोवेव का मेन पार्ट) तुरंत जल सकता है. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अंदर खाना या पानी रखा हो.

मेटल और फॉयल का माइक्रोवेव में उपयोग

माइक्रोवेव के अंदर एल्युमिनियम फॉयल, स्टील के बर्तन या ऐसे बर्तन जिनपर सिल्वर/गोल्डन पेंट हो, रखने से स्पार्किंग हो सकती है. इससे आग भी लग सकती है और मशीन खराब हो सकती है. ऐसे में सिर्फ और सिर्फ माइक्रोवेव-सेफ कांच या सिरेमिक बर्तनों का ही इस्तेमाल आप माइक्रोवेव में करें.

रेगुलर सफाई न करना

किसी भी मशीन के अंदर जमी चिकनाई उसे जल्दी खराब कर सकती है. किसी भी अप्लायंस की नियमित सफाई करते रहें. फ्रिज में खाने के कण या वॉशिंग मशीन के ड्रम में लंबे समय तक नमी रहने से फफूंद लग सकते हैं. माइक्रोवेव भी अधिक समय तक साफ नहीं किया गया तो खराब हो जाता है.

Also Read

ये भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी घर क्यों रहता है गर्म? घर के ये 5 हिस्से सबसे ज्यादा रोकते हैं हीट, ऐसे करें बचाव

ये भी पढ़ें: धूप सीधे कमरे में आती है? सूरज की ओर वाले कमरे को ठंडा रखने के 6 आसान तरीके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com