Flipkart Freedom Sale के दौरान स्मार्टफोन पर कई ऑफर मिल रहे हैं. Flipkart की फ्रीडम सेल के दौरान Google Pixel 10 पर भी बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. अगर आप प्रीमियम Android फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये बढ़िया मौका हो सकता है. 12 अगस्त को कंपनी Google Pixel 11 लॉन्च करने वाली है. ऐसे में अगर आप नया फ्लैगशिप फोन कम कीमत पर खरीदना चाह रहे हैं तो ये बढ़िया मौका है. आइए आपको Google Pixel 10 पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं.
Pixel 10 पर Flipkart का ऑफर
Google Pixel 10 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट Flipkart पर 74,999 रुपये में लिस्ट है. आपको बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये थी. यानी ग्राहकों को सीधे 5,000 की छूट मिल रही है. इसके अलावा ICICI और HDFC के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इस ऑफर के बाद Pixel 10 की प्रभावी कीमत 69,999 रुपये तक आ जाती है.
हालांकि, बैंक ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए पेमेंट करने से पहले Flipkart पर अपने कार्ड की एलिजिबिलिटी और टर्म्स और कंडीशन को जरूर चेक कर लें.
एक्सचेंज से और कम होगा दाम
Flipkart Pixel 10 पर एक्सचेंज का फायदा भी दे रहा है. प्लेटफॉर्म पर अधिकतम 59,400 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिखाया जा रहा है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर ग्राहक को 59,400 एक्सचेंज वैल्यू में मिलेंगे. एक्सचेंज की रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन सा फोन दे रहे हैं, उसकी कंडीशन कैसी है और Flipkart के चेक में उसकी कीमत कितनी तय होती है.
उदाहरण के लिए, Pixel 7 यूजर्स को मौजूदा ऑफर के तहत एक्सचेंज बोनस समेत करीब 14,050 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. अगर Pixel 7 पर मिलने वाले इस एक्सचेंज फायदे को Pixel 10 की कीमत में शामिल किया जाए, तो इसकी प्रभावी कीमत करीब 55,949 रुपये तक आ सकती है. नए या ज्यादा कीमत वाले फोन को एक्सचेंज करने पर फायदा इससे ज्यादा भी हो सकता है.
Tensor G5 प्रोसेसर देता है दमदार परफॉर्मेंस
Pixel 10 को पावर देने के लिए Google का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है. ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.78GHz तक है. इसके साथ 12GB रैम मिलती है. इस हार्डवेयर के जरिए फोन पर मल्टीटास्किंग, एक साथ कई ऐप चलाने, गेमिंग, फोटोग्राफी और Google के AI फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो रोजमर्रा के काम के साथ-साथ ज्यादा भारी काम भी संभाल सके, तो Pixel 10 का प्रोसेसर इसका एक मजबूत सेगमेंट है.
6.3-इंच का OLED डिस्प्ले
Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED Actua डिस्प्ले दिया गया है. ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें बहुत बड़े स्क्रीन वाले फोन पसंद नहीं हैं. 6.3 इंच का साइज वीडियो देखने, इंटरनेट चलाने और गेम खेलने के लिए पर्याप्त है. साथ ही फोन का साइज कॉम्पैक्ट रहने से इसे हाथ में पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.
कैमरा भी है बड़ी खासियत
Google Pixel सीरीज अपनी कैमरा कैपिबिलिटी के लिए जानी जाती है और Pixel 10 भी इसी दिशा में आगे बढ़ता है. इस फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. मेन कैमरा नॉर्मल फोटो के लिए काम आता है, जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा ज्यादा बड़े हिस्से को एक फ्रेम में कैद करने में मदद करता है. टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों को करीब से कैप्चर करने के लिए उपयोगी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Gemini AI से मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स
Pixel 10 में Gemini AI भी अनुभव का अहम हिस्सा है. Google ने फोन में कई AI फीचर्स शामिल किए हैं. इनका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों में मदद लेने, फोटो एडिट करने और फोन पर अलग-अलग कामों के लिए AI की मदद लेने में किया जा सकता है. जो लोग स्मार्टफोन में AI फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए Pixel 10 इस मामले में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
4,970mAh बैटरी से लैस
Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है. फोन के साइज को देखते हुए यह अच्छी कैपिसिटी वाली बैटरी है. कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग और फोटो खींचने जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान ये बैटरी पूरे दिन का साथ देने के लिए पर्याप्त हो सकती है. हालांकि, रियल बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके, नेटवर्क और अन्य सेटिंग्स पर निर्भर करेगा.
Pixel 10 लेना सही?
74,999 रुपये की कीमत पर Pixel 10 पहले से 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. अगर आपके पास एलिजिबल ICICI या HDFC क्रेडिट कार्ड है, तो कीमत 69,999 रुपये तक आ सकती है. इसके बाद पुराने फोन का एक्सचेंज फायदा मिलने पर प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है. इस वजह से अगर आप प्रीमियम Android फोन खरीदना चाहते हैं और आपके पास एक्सचेंज के लिए अच्छा पुराना फोन है, तो ये ऑफर आपके लिए बढ़िया हो सकता है.
ये भी पढ़ें: पुरानी वाली से कितनी अलग है नई Mahindra Scorpio N 2026? खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं