विज्ञापन

धुले हुए कपड़ों से क्यों आती है बदबू? जानिए इसका असली कारण

धुले हुए कपड़ों में आने वाली बदबू का कारण हमेशा डिटर्जेंट नहीं होता. मशीन में नमी,  गंदगी और पानी के कम प्रेशर जैसी समस्याएं इसकी बड़ी वजह बन सकती हैं.

धुले हुए कपड़ों से क्यों आती है बदबू? जानिए इसका असली कारण
Clothes Smell After Wash? आपकी वॉशिंग मशीन हो सकती है जिम्मेदार
NDTV

क्या आपने भी कभी ये समस्या नोटिस की है कि जब भी आप वॉशिंग मशीन में अपने कपड़ों को धुलकर बाहर निकालते हैं तो उसमें धुली हुई खुशबू आने की बजाय एक अजीब से बदबू आती है? आपके कपड़े साफ तो हो जाते हैं लेकिन उनमें सफाई की खुशबू आने की बजाय एक गंदी बदबू आती है. इसके पीछे कौन जिम्मेदार है आपका डिटर्जेंट या भी आपकी वॉशिंग मशीन?

अक्सर लोगों को लगता है कि कपड़ों में धुलने के बाद भी अजीब बदबू आने के पीछे उनका डिटर्जेंट जिम्मेदार है और वह इसके लिए महंगे से महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई बिल्कुल ही अलग है.

दरअसल कपड़ों में बदबू आने का बड़ा कारण सिर्फ डिटर्जेंट नहीं बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन के अंदर मौजूद नमी, गंदगी आदि हो सकती है. तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

कपड़ों से बदबू आने की कुछ बड़ी वजहें (Some Major Reasons for Clothes Smelling Bad)

मशीन में बचा हुआ मॉइश्चर : जब धुले हुए कपड़े लंबे समय तक मशीन के अंदर पड़े रहते हैं, तो नमी बनी रहती है. यह नमी बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने का मौका देती है, जिससे कपड़ों में सीलन जैसी बदबू आने लगती है.

मशीन में गंदगी का जमा होना : धुलाई के वक्त कपड़ों से निकलने वाले छोटे रेशे, बाल और साबुन के कण मशीन के  फिल्टर और पाइप में जमा हो जाते हैं. बाद में यही जमी हुई गंदगी बदबू का कारण बनती है.

पानी का कम प्रेशर : बहुत से लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कभी कम रहता है तो कभी ज्यादा. पानी का प्रेशर कम होने पर कपड़ों से डिटर्जेंट अच्छी तरह से निकल नहीं पाता है. इसकी वजह से साफ होने के बाद भी कपड़ों से बदबू आती रहती है.

पुरानी मशीनों में आती है ज्यादा दिक्कत : कई बार नई मशीनों की तुलना में पुरानी मशीनों में कपड़ों से बदबू आने की समस्या का सामना काफी ज्यादा करना पड़ता है.  पुरानी मशीन में हवा का फ्लो नहीं होता है जिससे ड्रम लंबे समय तक गीला रहता है. कमजोर फिल्टर भी सारी गंदगी को रोक नहीं पाते. वहीं लाइट जाने पर वॉश साइकिल रुक जाए तो कपड़े लंबे समय तक पानी में पड़े रहते हैं, जिससे बदबू आने लगती है.

हो सकते हैं ये नुकसान भी : धुलाई के बाद भी कपड़ों में आने वाली गंध से शरीर पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. इससे स्किन में जलन, एलर्जी और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा कपड़ों के रेशे भी खराब हो जाते हैं जिससे वह जल्दी खराब होने लगते हैं.

क्या है सही उपाय?

अगर आप चाहते हैं कि कपड़ों से धुलाई के बाद भी बदबू ना आए तो इसके लिए जरूरी  है कि मशीन की समय-समय पर सफाई करते रहें. कपड़ों की धुलाई करने के बाद मशीन को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें. जिससे नमी खत्म हो जाएगी. इसके अलावा पानी के प्रेशर का भी ध्यान रखें.

Also Read: 

वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े भरते हैं? इसी गलती से खराब हुई नोएडा एक्‍सटेंशन में रहने वाली सुहानी की मशीन...

कपड़े प्रेस करने के बाद भी सिकुड़न क्यों रह जाती है? 99% लोग करते हैं ये 1 कॉमन गलती

बार-बार कपड़े धोने के बाद भी नहीं जा रही पसीने की बदबू? ये रहा देसी जुगाड़!

बेकार समझ कर फेंक देते हैं पुरानी टी शर्ट, ये 3 ट्रिक्स बना देंगे उसे घर का सबसे काम का सामान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washing Machine, Clothes Care, Home Care, Lifestyle, Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com