विज्ञापन

Google का बड़ा इवेंट आज, भारत में इतने बजे से देख पाएंगे लाइव, Pixel 11 Series हो सकती है लॉन्च

Google Pixel 11 Series आज लॉन्च होने वाली है. जानिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स. इसके साथ जानें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold में मिलने वाले फीचर्स, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की पूरी जानकारी.

Google का बड़ा इवेंट आज, भारत में इतने बजे से देख पाएंगे लाइव, Pixel 11 Series हो सकती है लॉन्च

Google Pixel 11 Series Live Streaming: Google आज अपने बड़े Made by Google इवेंट में नई Pixel 11 Series से पर्दा उठा सकता है. कंपनी के इस इवेंट में Pixel 11 सीरीज के स्मार्टफोन मुख्य आकर्षण रहेंगे. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार Google सिर्फ नॉर्मल सालाना अपग्रेड तक सीमित नहीं रहने वाला है. नई सीरीज में कई बड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. Pixel 11 Series में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है. इनके अलावा कंपनी Pixel Watch 5 भी पेश कर सकती है. Google अपने नए डिवाइस के साथ Gemini के नए फीचर्स का भी ऐलान कर सकता है.

Google Pixel 11 लॉन्च: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को शाम 6 बजे ET पर शुरू होगा. भारत में इसका समय 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे होगा.

कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर करेगी. Google के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी लाइव स्ट्रीम का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. अगर आप रात 3:30 बजे तक जागकर इवेंट नहीं देखना चाहते हैं, तो Google के सोशल मीडिया चैनलों पर भी इवेंट से जुड़े अपडेट, घोषणाएं और वीडियो क्लिप मिलती रहेंगी. हम भी इश लॉन्च को लेकर पूरी जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे. 

Pixel 11 में मिल सकता है Tensor G6 चिप

लीक के मुताबिक, सामान्य Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसका रेजोल्यूशन 2,424 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz तक हो सकता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंच सकती है. इसमें डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 मिलने की उम्मीद है.

फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी जा सकती है. इसमें 12GB या 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलने की बात सामने आई है. कैमरे की बात करें तो Pixel 11 में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 30x Super Res Zoom का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है. सेल्फी के लिए 10.5MP का कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 4,985mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 30W वायर्ड और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है.

Pixel 11 Pro में मिलेगा ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले

Pixel 11 Pro में भी 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसमें ज्यादा बेहतर Super Actua LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है. इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक हो सकता है और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक पहुंच सकती है. इस फोन में Tensor G6 चिप के साथ 12GB या 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम और 120x तक Pro Zoom सपोर्ट कर सकता है. सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 4,850mAh की बैटरी और 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है.

Pixel 11 Pro XL में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

Pixel 11 Pro XL सीरीज का सबसे बड़ा सामान्य स्मार्टफोन हो सकता है. इसमें 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2,992 x 1,344 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक हो सकता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक होने की बात कही जा रही है. ये फोन भी Tensor G6 चिप पर चलेगा. इसमें 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

कैमरा सेटअप Pixel 11 Pro जैसा हो सकता है. इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. फ्रंट में 42MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 5,115mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 45W वायर्ड और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है.

Pixel 11 Pro Fold होगा सबसे खास मॉडल

Pixel 11 Pro Fold पूरी सीरीज का सबसे खास और आकर्षक मॉडल हो सकता है. यह Google का अगली पीढ़ी का फोल्डेबल फोन होगा. लीक के अनुसार, इसमें 8 इंच का अंदर वाला OLED डिस्प्ले और 6.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया जा सकता है. दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है.

फोन में Tensor G6 चिप और Titan M3 सिक्योरिटी प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP मुख्य कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम और 30x Super Res Zoom सपोर्ट कर सकता है.

दोनों स्क्रीन पर 10MP के सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं. फोन में 4,806mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 30W वायर्ड और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है.

Pixel Watch 5 और Gemini पर भी नजर

Google के इस इवेंट में सिर्फ Pixel 11 Series ही नहीं, बल्कि Pixel Watch 5 भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी Gemini से जुड़े नए फीचर्स का ऐलान कर सकती है.

अगर लीक हुई जानकारी सही साबित होती है, तो इस बार Google का Made by Google इवेंट काफी बड़ा हो सकता है. हालांकि, इन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के दौरान ही होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Pixel 11 Series, Google Pixel 11 Series Launch, Google Pixel 11 Series Launching On August 12, Google Pixel 11 Launch Date, Google Pixel 11 Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com