विज्ञापन

GTA 6 को लेकर मचा बवाल, 100 डॉलर कीमत की खबर पर आया बड़ा अपडेट, पोस्ट वायरल

GTA 6 की 100 डॉलर कीमत की चर्चा एक यूरोपीय रिटेलर की लिस्टिंग से शुरू हो गई है, लेकिन भरोसेमंद लीकर ने इसे फर्जी बताया. Rockstar ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है.

GTA 6 को लेकर मचा बवाल, 100 डॉलर कीमत की खबर पर आया बड़ा अपडेट, पोस्ट वायरल
GTA 6 की कीमत को लेकर शुरू हुई लिस्टिंग
सोशल मीडिया

GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू होने में बस तीन दिन बचे हैं. ऐसे में यह अब तक के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले गेम्स में से एक है. इस गेम के एस्टीमेट प्राइस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि आधिकारिक कीमतें अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन गेमर्स ने हाल ही में FNAC मार्केटप्लेस पर रिटेलर की इन्वेंट्री में GTA 6 की शुरुआती लिस्टिंग देखी. अब अचानक हुई लीक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस शुरू कर दी है.

यूरोपीय रिटेलर की लिस्टिंग से मची हलचल

जानकारी के अनुसार, रिटेलर FNAC की वेबसाइट पर GTA 6 के कुछ प्रोडक्ट पेज दिखाई दिए. इन लिस्टिंग में RS1, RS4 और RS5 नाम के SKU को क्रमशः 89.99 यूरो, 119.99 यूरो और 199.99 यूरो की कीमत पर दिखाया गया था. डॉलर में यह कीमत लगभग 103, 138 और 229 डॉलर बैठती है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि ये स्टैंडर्ड, डीलक्स और कलेक्टर एडिशन की कीमतें हो सकती हैं.

ये सिर्फ प्लेसहोल्डर प्राइस- लीकर

हालांकि, गेमिंग इंडस्ट्री के भरोसेमंद लीकर बिलबिल-कुन ने इन दावों को गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि ये कीमतें केवल प्लेसहोल्डर हैं और असली कीमत नहीं हैं. उनके मुताबिक लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए कोड Take-Two Interactive के सामान्य प्रोडक्ट कोड से मेल नहीं खाते.

Take-Two के CEO ने क्या कहा?

Rockstar Games की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive के CEO स्ट्रॉस जेलनिक पहले ही संकेत दे चुके हैं कि GTA 6 की कीमत को लेकर फैली 100 डॉलर वाली चर्चाएं सही नहीं हैं. उनका कहना है कि कंपनी ग्राहकों को उनकी कीमत के मुकाबले ज्यादा मूल्य देने में विश्वास रखती है और कीमत ऐसी होनी चाहिए जो खिलाड़ियों को उचित लगे.

कब रिलीज होगा GTA 6?

बता दें कि Rockstar Games ने हाल ही में GTA 6 का आधिकारिक कवर आर्ट जारी करते हुए घोषणा की है कि 25 जून से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। यह गेम 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. GTA 5 के 13 साल बाद आने वाले इस गेम को लेकर दुनियाभर के गेमर्स में भारी उत्साह बना हुआ है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GTA 6 Price, GTA 6 Leak, Rockstar Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com