विज्ञापन

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Google Pixel 10a, कीमत ₹50,000 से कम? फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Google ने इस फोन के साथ अर्ली एक्सेस ऑफर्स की भी घोषणा की है. जो यूजर्स 13 फरवरी 2026 को दोपहर 1:29 बजे से पहले Google Store की मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें खास फायदे मिल सकते हैं. कंपनी इन ऑफर्स की जानकारी 18 फरवरी को ईमेल के जरिए देगी.

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Google Pixel 10a, कीमत ₹50,000 से कम? फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Google ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. Pixel 10a को Google की Pixel 10 सीरीज का किफायती मॉडल माना जा रहा है, जिसे पिछले साल लॉन्च हुए प्रीमियम Pixel मॉडल्स से कम कीमत में पेश किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Google के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Google Pixel 10a की कीमत
कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसकी कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो Pixel 10a उन यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते.

Google ने इस फोन के साथ अर्ली एक्सेस ऑफर्स की भी घोषणा की है. जो यूजर्स 13 फरवरी 2026 को दोपहर 1:29 बजे से पहले Google Store की मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें खास फायदे मिल सकते हैं. कंपनी इन ऑफर्स की जानकारी 18 फरवरी को ईमेल के जरिए देगी, जब Pixel 10a के प्री-ऑर्डर शुरू होंगे. ग्राहक चेकआउट के समय इन ऑफर्स को सीधे अप्लाई कर सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Google Pixel 10a की परफॉर्मेंस
Google Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो पहले Pixel 9a में भी इस्तेमाल किया गया था. फोन में 8GB LPDDR5X रैम दी जा सकती है और स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसमें UFS 3.1 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट होगा.

फोटोग्राफी के मामले में Google Pixel 10a काफी दमदार हो सकता है. इसमें 48MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और LED फ्लैश का सपोर्ट होगा. इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो वाइड फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार रियर कैमरा 4K वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 4K वीडियो को 30fps पर रिकॉर्ड करेगा.

बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com