विज्ञापन

Google का नया धमाका: भारत में आया Pixel 10a, जानें कीमत,धांसू फीचर्स और शानदार लॉन्च ऑफर्स

Google Pixel 10a Price In India: भारत में Google Pixel 10a के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट की कीमत ₹49,999 रखी गई है. लेकिन लॉन्च ऑफर्स के तहत आप इसे काफी कम में घर ले जा सकते हैं.

Google का नया धमाका: भारत में आया Pixel 10a, जानें कीमत,धांसू फीचर्स और शानदार लॉन्च ऑफर्स
Google Pixel 10a Launched in India : गूगल ने वादा किया है कि Pixel 10a को अगले 7 सालों तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.
नई दिल्ली:

स्मार्टफोन की दुनिया में गूगल ने अपना नया दांव खेल दिया है. कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स और गूगल की बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  (AI) का अनुभव लेना चाहते हैं. 

इस फोन को गूगल ने अपनी 'A' सीरीज का अब तक का सबसे टिकाऊ और पावरफुल फोन बताया है. भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर के जरिए होगी.

शानदार डिस्प्ले, अब धूप में भी दिखेगा सब साफ

Google Pixel 10a की सबसे बड़ी खूबी इसका डिस्प्ले है. इसमें 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसका मतलब है कि तेज दोपहर की धूप में भी आपको स्क्रीन पर सब कुछ बिल्कुल साफ दिखाई देगा. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे फोन चलाने का अनुभव बहुत ही स्मूथ रहता है. साथ ही, स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है.

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में गूगल ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है. Pixel 10a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो गूगल की 'A' सीरीज के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकता है. यह फोन 30W की वायर्ड चार्जिंग और 10W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको चार्जिंग के कई आसान ऑप्शन मिल जाते हैं.

प्रो-लेवल कैमरा और जादुई AI फीचर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है. लेकिन असली जादू इसके सॉफ्टवेयर में है. इसमें 'कैमरा कोच' जैसा फीचर दिया गया है जो AI की मदद से आपको बेहतर फोटो खींचने के सुझाव देता है. 

इसके साथ ही, 'ऑटो बेस्ट टेक' फीचर की मदद से आप ग्रुप फोटो में खराब आए चेहरों को ठीक कर सकते हैं. यह फोन गूगल के लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट पर चलता है.

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

भारत में Google Pixel 10a के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट की कीमत ₹49,999 रखी गई है. लेकिन लॉन्च ऑफर्स के तहत आप इसे काफी कम में घर ले जा सकते हैं. अगर आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा.

 इसके अलावा पुराने फोन पर ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. आप इस फोन को मात्र ₹2,083 की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं.

7 साल तक रहेगा हमेशा नया

गूगल ने वादा किया है कि Pixel 10a को अगले 7 सालों तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. यानी साल 2033 तक आपका फोन पुराना नहीं होगा और आपको लेटेस्ट फीचर्स मिलते रहेंगे. यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है. 

यह फोन चार खूबसूरत रंगों लेवेंडर (Lavender), ओब्सीडियन (Obsidian), फॉग (Fog) और बेरी (Berry) में उपलब्ध होगा. भारत में इसकी सेल 6 मार्च 2026 से शुरू होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Pixel 10a Launch, Google Pixel 10a Launch India, Google Pixel 10 Pro Price In India, Google Pixel 10a Price In India, Pixel 10a Price Features, Pixel 10a Sale Date Flipkart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com