अगर आप भी काफी समय से पुराना एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है. Google ने पुराने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 'Android 6.0 Marshmallow' पर Google Play Services का सपोर्ट बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले दिनों में पुराने एंड्रॉयड फोन्स में Play Store से नए ऐप्स डाउनलोड करना, मौजूदा ऐप्स को अपडेट करना और गेम खेलना नामुमकिन हो जाएगा.
मानसून की उमस और बिजली बिल दोनों की छुट्टी! बारिश के मौसम में AC इस्तेमाल करने का ये है सही तरीका
क्या आपका फोन तुरंत काम करना बंद कर देगा?
'नहीं'. अगर आपके पास Android 6.0 Marshmallow पर चलने वाला फोन है, तो वह तुरंत पूरी तरह बंद नहीं होगा. आप अभी भी कॉल कर सकेंगे, मैसेज भेज सकेंगे, फोटो खींच सकेंगे और पहले से इंस्टॉल ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, समय के साथ आपकी ऐप्स की परफॉर्मेंस खराब होने लगेगी. जैसे ही ऐप डेवलपर्स पुराने एंड्रॉयड वर्जन के लिए सपोर्ट देना बंद करेंगे, कई ऐप्स खुलना बंद हो जाएंगे या क्रैश होने लगेंगे.
गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने का एक बड़ा नुकसान सिक्योरिटी का भी है. पुराने स्मार्टफोन्स को अब नए सुरक्षा अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकर्स के लिए आपके डेटा में सेंध लगाना आसान हो जाएगा. इसके अलावा, अगर आप Play Store से कोई नया ऐप या गेम डाउनलोड करने जाएंगे, तो आपको कम्पैटिबिलिटी एरर देखने को मिल सकता है.
बैंक ऑफ बड़ौदा के 3 लाख ग्राहकों की डिटेल्स लीक! अगर आपका है अकाउंट तो आज ही करें ये 5 काम
कैसे चेक करें अपने फोन का एंड्रॉयड वर्जन?
सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं.
नीचे स्क्रॉल करके About Phone या About Device पर टैप करें.
यहां Software Information में जाएं और Android Version देखें.
अगर आपका फोन Android 7.0 (Nougat) या उससे ऊपर का है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन अगर यह Android 6.0 पर अटका है, तो अब नया फोन लेने का समय आ गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं