विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के 3 लाख ग्राहकों की डिटेल्स लीक! अगर आपका है अकाउंट तो आज ही करें ये 5 काम

बैंक ऑफ बड़ौदा के करीब 1000GB डेटा के डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा के 3 लाख ग्राहकों की डिटेल्स लीक! अगर आपका है अकाउंट तो आज ही करें ये 5 काम
bank of baroda

अगर आपका भी बैंक खाता Bank of Baroda में है, तो यह खबर आपके लिए है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, डार्क वेब पर बैंक ऑफ बड़ौदा का लगभग 1000GB (1TB) संवेदनशील डेटा लीक होने का दावा किया गया है. हालांकि, अभी तक बैंक ने इस लीक की पुष्टि नहीं की है, फिर भी साइबर एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ा सुरक्षा खतरा मान रहे हैं. आइए समझते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला.

1 दिन की देरी और हजारों का झटका! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे बाइक-कार इंश्योरेंस में यह गलती?

डार्क वेब पर 1000GB डेटा लीक

एक हैकर ग्रुप ने डार्क वेब पर दावा किया है कि उसने बैंक का लगभग 1TB डेटा चुराकर लीक कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'TripleX' नाम के हैकिंग ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. दावा किया जा रहा है कि इस लीक में 1 लाख से 3 लाख ग्राहकों के फॉर्म्स, उनकी तस्वीरें, पहचान दस्तावेज, लोन के रिकॉर्ड्स और नेटबैंकिंग से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं.

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने लीक हुए सैंपल फाइल्स की जांच की है. जांच में पाया गया है कि इस डेटा में सिर्फ आम ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी ही नहीं, बल्कि बैंक के गुप्त दस्तावेज भी मौजूद हैं. इनमें कई शाखाओं की ऑडिट रिपोर्ट्स, लोन जांच से जुड़े दस्तावेज, विजिलेंस रिपोर्ट और bob World ऐप से जुड़े इंटरनल पेपर्स शामिल बताए जा रहे हैं.

मानसून की उमस और बिजली बिल दोनों की छुट्टी! बारिश के मौसम में AC इस्तेमाल करने का ये है सही तरीका

हैकर ग्रुप TripleX का पुराना इतिहास

जिस TripleX ग्रुप ने इस डेटा लीक की जिम्मेदारी ली है, वह पहले भी बैंकों को निशाना बना चुका है. इसी साल मई में इस ग्रुप ने इंडोनेशिया के 'बैंक नेगारा इंडोनेशिया' से लगभग 2TB डेटा चुराने का दावा किया था. 

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

भले ही लीक की आधिकारिक पुष्टि न हुई हो, लेकिन साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों को तुरंत सावधानियां बरतनी चाहिए:-

1. अगर कोई व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर आपको फोन करे और पासवर्ड या OTP मांगे, तो कभी न शेयर करें.

2. अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट/डेबिट कार्ड के ट्रांजेक्शन पर नजर बनाए रखें.

3. अपने नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड तुरंत बदल लें.

4. अपने सभी बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें ताकि बिना आपकी मर्जी कोई लॉग-इन न कर सके.

5. किसी भी संदिग्ध लेन-देन या फ्रॉड की स्थिति में तुरंत बैंक ऑफ बड़ौदा की साइबर हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Of Baroda, Dark Web
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com