विज्ञापन

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश पर स्टे, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर मुरादाबाद कमिश्नर ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश पर स्टे, मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन फिलहाल टला
NDTV
  • मुरादाबाद कमिश्नर ने रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाई
  • रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना अनुमति बनाए गए 38 इमारतों को 15 दिन के अंदर खुद ध्वस्त करने का आदेश दिया था
  • सपा ने सरकार की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अयोध्या में प्रदर्शन कर ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग की

रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर मुरादाबाद कमिश्नर ने रोक लगा दी है. यह यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की है. रामपुर विकास प्राधिकरण ने पिछली 15 जुलाई को जौहर विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को बिना अनुमति लिए बनाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें 15 दिन के अंदर खुद ध्वस्त करने का आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया था.

मुरादाबाद कमिश्नर ने लगाई रोक

मुरादाबाद कमिश्नर कार्यालय में कल यानी 28 जुलाई को सुनवाई होनी थी. लेकिन कंडोलेन्स के चलते कल हड़ताल रहेगी. इससे पहले मुरादाबाद कमिश्नर ने यूनिवर्सिटी ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है. कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह ने डीएम रामपुर / उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई.

सपा ने किया प्रदर्शन

रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के ऐलान के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में प्रदर्शन किया. पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे 'पवन पांडे' के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलने वाले बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग के लिए कई नेता और संगठन आगे आए. जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर का दौरा कर यूनिवर्सिटी प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश पर चिंता जताते हुए जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मांग की कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और हजारों छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan University, Azam Khan University Rampur, Jauhar University, Jauhar University Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com