ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी 'Sasa Lele Sale' का ऐलान कर दिया है, जो 9 मई से शुरू होगी. इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिसमें iPhone 17 भी शामिल है. खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही इन ऑफर्स का एक्सेस मिल जाएगा.

iPhone 17 पर कितना मिल रहा है ऑफर?
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत इस सेल में घटकर ₹71,900 हो जाएगी. यह फोन भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था यानी इस डील में करीब ₹11,000 की बचत हो सकती है. हालांकि यह फाइनल कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कूपन जैसे सभी लाभ जोड़ने के बाद की है. कंपनी ने अभी पूरी डील की डिटेल्स नहीं बताई हैं, लेकिन इतना साफ है कि यूजर्स को अच्छा डिस्काउंट मिलने वाला है.
बैंक ऑफर्स से और ज्यादा बचत
इस सेल में सिर्फ प्राइस कट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा. State Bank of India (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. यानी अगर आप किस्तों में फोन खरीदना चाहते हैं, तब भी आपको छूट मिल सकती है.
iPhone 17 क्यों है खास?
iPhone 17 में कई ऐसे नए फीचर्स दिए गए हैं जो इसे पिछले मॉडल्स से बेहतर बनाते हैं. पहली बार इस स्टैंडर्ड iPhone में ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz से लेकर 1Hz तक रिफ्रेश रेट बदल सकता है. इससे फोन स्मूथ चलता है और बैटरी की बचत भी होती है.
इस फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जो काफी पावरफुल है. iPhone 17 का कैमरा भी काफी अच्छा है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो हर तरह की लाइट में अच्छा फोटो निकालता है. वहीं, नया 18MP सेंटर-स्टेज फ्रंट कैमरा ग्रुप सेल्फी के लिए बेहतर माना जा रहा है, जिससे बिना फोन घुमाए भी सभी लोग फ्रेम में आ सकते हैं.
बैटरी की बात करें तो iPhone 17 पूरे दिन आराम से चल सकता है. एक बार चार्ज करने पर यह दिनभर का काम संभाल लेता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं