विज्ञापन

iPhone Duo के दाम में घर आ जाएगी कार, Tata से Maruti तक के ऑप्शन, कीमत 3.5 लाख से शुरू

Apple iPhone Duo के 2TB मॉडल की कीमत 4.49 लाख रखी गई है. ऐसे में सवाल उठता है इतने पैसे लगाकर फोन खरीदना सही है क्योंकि इतने में तो कई कार आ जाती हैं.

iPhone Duo के दाम में घर आ जाएगी कार, Tata से Maruti तक के ऑप्शन, कीमत 3.5 लाख से शुरू

कल रात Apple ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. लेकिन, इस लॉन्च साथ कीमत पर एक नई बहस शुरू हो गई है. iPhone Duo के 2TB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 4.49 लाख रुपये है. कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इस कीमत में भारत में अपने लिए नई कार खरीद सकते हैं. आपको भले ही एक स्मार्टफोन और कार की तुलना करना थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन इसने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतने पैसों में कौन-कौन सी कारें आ सकती हैं.

Apple iPhone Duo vs Maruti Suzuki S-Presso

कीमत: 3.49 लाख से 5.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Maruti Suzuki S-Presso देश की सबसे सस्ती कारों में गिनी जाती है. ये कॉम्पैक्ट साइज में SUV जैसा लुक देती है. इसमें 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है जो Dual Jet और Dual VVT तकनीक के साथ आता है. बेहतर माइलेज के लिए इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है.

Apple iPhone Duo vs Maruti Suzuki Alto K10

कीमत: 3.69 लाख से 5.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Latest and Breaking News on NDTV

Maruti Suzuki Alto K10 भारत की सबसे लोकप्रिय और किफायती एंट्री-लेवल फैमिली कार रही है. इसमें 1.0-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में आता है. कम खर्च में ज्यादा सफर करने वालों के लिए इसका कंपनी-फिटेड CNG मॉडल भी उपलब्ध है.

Apple iPhone Duo vs Renault Kwid

कीमत: 4.53 लाख से 5.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

नोट- ऑनलाइन ऑफर्स और डीलरशिप डिस्काउंट के बाद यह और भी सस्ती मिल जाती है.

Renault Kwid ने अपने बोल्ड SUV डिजाइन और बेहतरीन केबिन की बदौलत एंट्री-लेवल सेगमेंट में खास जगह बनाई है. यह 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है और इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, LED DRLs, डुअल एयरबैग्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं.

Apple iPhone Duo vs Tata Tiago

कीमत: 4.70 लाख से 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

नोट- डीलरशिप डिस्काउंट्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 4.5 लाख के करीब आ जाती है.

Tata Tiago भारत में 7 लाख से ज्यादा बिक चुकी टाटा की सबसे सेफ और भरोसेमंद हैचबैक है. ये पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शंस में 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं. इसके अलावा इसका इलेक्ट्रिक वर्जन (Tiago EV) भी बाजार में काफी पॉपुलर है.

Apple iPhone Duo vs Maruti Suzuki Celerio

कीमत: 4.69 लाख से 6.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

नोट- ऑफर्स के साथ यह भी लगभग इसी बजट में आ जाती है.

Maruti Suzuki Celerio अपने जबरदस्त माइलेज और आसान सिटी ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस ये कार मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शंस में आती है. साथ ही इसका CNG वैरिएंट भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- 28KM का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा, कीमत 10.5 लाख से शुरू, 4 सबसे दमदार हाइब्रिड कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone Duo, S Presso, Alto K10, KWID, MARUTI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com