Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों फोन Google के नए Gemini Intelligence AI फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन बन सकते हैं. यह नया AI सिस्टम Android स्मार्टफोन्स के लिए तैयार किया गया है और इसे हाल ही में हुए The Android Show I/O Edition इवेंट में दिखाया गया था.
Google ने इस इवेंट में बताया कि Gemini Intelligence सिर्फ एक साधारण AI चैटबॉट नहीं होगा, बल्कि यह स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा समझदार और ऑटोमैटिक बना देगा. इसमें cross-app automation, intelligent widgets और advanced AI assistance जैसे फीचर्स शामिल होंगे. कंपनी का कहना है कि यह तकनीक यूजर के काम को आसान बनाने के लिए कई ऐप्स के बीच खुद काम कर सकेगी.

Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 बन सकते हैं पहले AI Phones
नई रिपोर्ट के अनुसार Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 दुनिया के पहले ऐसे फोन हो सकते हैं जिनमें Gemini Intelligence फीचर्स पहले से मौजूद होंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung इन फोल्डेबल फोन्स को जुलाई में लॉन्च कर सकती है, जैसा कि कंपनी हर साल अपने foldable devices के साथ करती आई है.
इसके अलावा Samsung के एक और नए डिवाइस Galaxy Wide Fold का भी जिक्र किया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह फोन भी Gemini Intelligence फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो Samsung AI आधारित स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में Google से भी आगे निकल सकती है.
Croma Sale: Google Pixel 10 पर ₹20,000 की भारी छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स और नियम
One UI 9 और Android 17 के साथ आएंगे नए फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Wide Fold कंपनी के पहले ऐसे डिवाइस हो सकते हैं जो Android 17 आधारित One UI 9 पर चलेंगे. इससे पहले Samsung ने इस साल Galaxy S26 सीरीज में One UI 8.5 के जरिए कई AI फीचर्स पेश किए थे.
अब One UI 9 के साथ कंपनी और भी ज्यादा एडवांस AI फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है. Gemini Intelligence की मदद से फोन यूजर की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ पाएगा और कई काम खुद करने में सक्षम होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं