जियो हॉटस्टार पर इन दिनों बिग बॉस 20 की स्ट्रीमिंग के लिए चर्चा में है. सलमान खान का रियलिटी शो टॉप 10 में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. लेकिन इस टॉप 10 में एक 6 एपिसोड की सीरीज भी है, जो एक या दो हफ्ते से नहीं बल्कि 243 दिन से जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है. सीरीज की कहानी इश्क और धोखे की है, जिसमें जाति वर्ग के भेदभाव और बदले की झलक देखने को मिल रही है. इसके कुल 69 एपिसोड हैं, जिसके पहले सीजन में 19 एपिसोड और दूसरे सीजन में 50 एपिसोड हैं.
इश्क और धोखे की कहानी
हम बात कर रहे हैं ठुकरा के मेरा प्यार सीरीज की, जिसकी कहानी एक गरीब लेकिन होशियार लड़के कुलदीप (धवल ठाकुर) की है, जो निम्न वर्ग की जाति में आता है. वहीं सानविका (संचिता बसु) अमीर परिवार की बेटी है, जिन्हें कॉलेज में एक दूसरे से प्यार हो जाता है. वहीं सानविका के परिवार को जब इस रिश्ते के बारे में पता चलता है तो वह कुलदीप को ठुकरा देती है और झूठ कहती है कि वह उसका पीछा कर रहा था. इसके चलते कुलदीप और उसके परिवार के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है. उसके घर को जलाया जाता है. इसके बाद सानविका के धोखे और अपमान का बदला लेने के लिए कुलदीप पढ़ाई के जरिए शक्तिशाली बनता है और चौहान परिवार से बदला लेता है.
243 दिन से दो सीजन की सीरीज का जियो हॉटस्टार पर कब्जा
जियो हॉटस्टार पर ठुकरा के मेरा प्यार का पहला सीजन 22 नवंबर 2024 में आया था, जिसमें 19 एपिसोड थे. वहीं दूसरा सीजन 19 जून 2026 को रिलीज हुआ था, जिसके अबतक 50 एपिसोड आ चुके हैं. यह दोनों सीजन जियो हॉटस्टार के टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज को रिलीज हुए 243 दिन बीत चुके हैं और इसके बावजूद यह ओटीटी पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
ठुकरा के मेरा प्यार के बारे में
श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित ठुकरा के मेरा प्यार में कुलदीप के किरदार में धवल ठाकुर और सानविका चौहान के रोल में संतिता बसु नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अनिरुद्ध दवे, गोविंद पांडे, सुशील पांडे, पुनीत सिंह, कपिल कनपुरिया, रोहन शर्मा, पलक जैन, रवि साह, प्रियंक दास और रिद्धिमा द्विवेदी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं