विज्ञापन

Bill Gates की बेटी पर लगा 'Cookie' चुराने का आरोप! साबित होने पर हो सकती है जेल

Bill Gates की बेटी Phoebe Gates की कंपनी Phia पर ‘Cookie Stuffing’ के आरोप लगे हैं. जानिए कंपनी कैसे काम करती है और विवाद क्या है.

Bill Gates की बेटी पर लगा 'Cookie' चुराने का आरोप! साबित होने पर हो सकती है जेल

Microsoft के सह-संस्थापक Bill Gates और Melinda Gates की 23 वर्षीय बेटी Phoebe Gates इन दिनों अपने फैशन-टेक स्टार्टअप Phia को लेकर चर्चा में हैं. कंपनी पर कथित तौर पर ‘Cookie Stuffing' के जरिए ऐसी ऑनलाइन बिक्री का कमीशन लेने का आरोप लगा है, जिसमें Phia की वास्तविक भूमिका नहीं थी. विवाद के बीच Phoebe को New York City में Phia की ब्रांडिंग वाली स्वेटशर्ट पहने देखा गया. इस मामले ने उनके कारोबार और खुद की पहचान बनाने की कोशिश को भी चर्चा में ला दिया है.

Phoebe Gates से जुड़ा विवाद

New York Post की रिपोर्ट के मुताबिक, Phoebe Gates को एक हेलिकॉप्टर से उतरते हुए देखा गया. उन्होंने Phia की स्वेटशर्ट पहन रखी थी, जिसके पीछे लिखा था, “the future of fashion is nothing new”, यानी फैशन का भविष्य कोई नई बात नहीं है. Phoebe Gates ने पहले कई मौकों पर अपनी खुद की पहचान और करियर बनाने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि वह अपने अरबपति माता-पिता के सहारे नहीं, बल्कि अपने काम के दम पर खुद को साबित करना चाहती हैं. हालांकि, Bill Gates की बेटी होने के कारण उन्हें अक्सर ‘नेपो बेबी' कहा जाता है. ऐसे में Phia से जुड़ा विवाद उनके लिए और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है. 

Phia क्या है और कैसे काम करता है?

Phia एक डिजिटल शॉपिंग असिस्टेंट है, जिसे Phoebe Gates ने स्टैनफॉर्ड की अपनी साथी Sophia Kianni के साथ मिलकर शुरू किया है. कंपनी का उद्देश्य ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहकों को बेहतर डील और डिस्काउंट खोजने में मदद करना है. Phia एक ब्राउजर एक्सटेंशन के जरिए काम करता है. ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग करते समय Phia का इस्तेमाल कर सकते हैं. चेकआउट के समय ग्राहक Phia आइकन पर क्लिक कर उपलब्ध कूपन कोड खोज सकते हैं.

अगर ग्राहक Phia के जरिए मिले कूपन का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्राउजर में एक ट्रैकिंग ‘Cookie' लगाई जाती है. इससे रिटेलर को पता चलता है कि ग्राहक तक पहुंचने में Phia की भूमिका थी. इसके बाद Phia उस बिक्री पर रिटेलर से कमीशन कमा सकता है. इस तरह की ट्रैकिंग Affiliate Marketing में आम है.

Phia पर क्या आरोप लगा?

विवाद तब शुरू हुआ जब Phia पर आरोप लगा कि कंपनी कुछ मामलों में तब भी ट्रैकिंग Cookies लगा रही थी, जब ग्राहक ने Phia का इस्तेमाल करके कूपन नहीं खोजा था. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे कंपनी को ऐसी बिक्री का भी श्रेय मिलने का आरोप लगा, जिसे हासिल करने में Phia की वास्तविक भूमिका नहीं थी.

इसी प्रोसेस को ‘Cookie Stuffing' कहा जाता है. आसान भाषा में समझें तो इसमें किसी यूजर के ब्राउजर में ट्रैकिंग Cookie डाल दी जाती है, ताकि बाद में हुई बिक्री का कमीशन कंपनी अपने नाम कर सके, भले ही उस बिक्री को लाने में उसकी वास्तविक भूमिका न रही हो.

Nike, Gap और Nordstrom की बिक्री भी जांच के दायरे में

Bloomberg के मुताबिक, कथित ट्रैकिंग एक्टिविटी कम से कम दिसंबर से चली आ रही थी. रिपोर्ट में Nike, Gap और Nordstrom जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री का भी जिक्र किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर गलत तरीके से Phia के नाम दर्ज की गई बिक्री कंपनी की कुल आय का बड़ा हिस्सा हो सकती थी. 

Phia ने आरोपों पर क्या कहा?

ये विवाद जुलाई में सार्वजनिक हुआ. इसके बाद Phia ने कहा कि वह रिपोर्ट से हैरान थी और उसने मामले को ठीक करने के लिए कदम उठाए हैं.
कंपनी के प्रवक्ता ने New York Post को बताया कि गलत तरीके से बिक्री दर्ज करने वाली सुविधाओं को 7 जुलाई को हटा दिया गया था.
Phia ने यह भी कहा कि वह हर लेनदेन की समीक्षा कर रही है. जहां ब्रांड पार्टनर्स की बिक्री गलत तरीके से कंपनी के नाम दर्ज हुई थी, वहां लेनदेन को वापस ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई. कंपनी ने Compliance Head नियुक्त करने की भी बात कही है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो.

हालांकि, Bloomberg की एक रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया. रिपोर्ट के अनुसार, Phoebe Gates और Sophia Kianni को कथित तौर पर कम से कम सात महीने पहले पता था कि Phia अपनी बिक्री से मिलने वाले कमीशन को ज्यादा गिन रही थी.

‘Cookie Stuffing' मामले में कानूनी मुश्किल कितनी बड़ी?

New York Post के मुताबिक, इस तरह की गतिविधि पर गंभीर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और अधिकतम 20 साल तक की फेडरल जेल की सजा का प्रावधान बताया गया है. हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों ने अखबार से बातचीत में कहा कि Phoebe Gates के मामले में जेल की संभावना कम हो सकती है. उनके मुताबिक, आर्थिक जुर्माना ज्यादा संभावित परिणाम हो सकता है.

ये भी पढ़ें- SIM को लेकर नियम सख्त, ज्यादा नंबर होने पर होंगे ब्लॉक, इतनी है मैक्सिमम लिमिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bill Gates, Phoebe Gates Scam, Phoebe Gates News, Phoebe Gates Startups, Cookie Stuffing Explained
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com