गेमिंग लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. KRAFTON India ने आखिरकार अपने नए बैटल रॉयल गेम BGMI Air के ओपन बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है. ये गेम अगले महीने होने वाले इसके आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले बीटा टेस्टर्स के लिए लाइव किया गया है. आपको बता दें कि इस गेम को पहले BGMI Lite के नाम से जाना जाता था. इसे खास तौर पर कम स्टोरेज और कमजोर हार्डवेयर वाले बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है ताकि बिना किसी लैग के शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस दिया जा सके.
ये गेम गूगल प्ले स्टोर पर एक बिल्कुल अलग और नए एप्लीकेशन के रूप में मौजूद है. ये आपके फोन में पहले से मौजूद BGMI गेम का कोई नया अपडेट नहीं है, यानी खिलाड़ियों को इसे प्ले स्टोर पर जाकर अलग से डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा. KRAFTON के अनुसार, इस नए गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज मात्र 1GB के आसपास है, जो उन यूजर्स के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है जिनके फोन में हैवी वर्जन डाउनलोड करने के लिए जरूरी स्टोरेज नहीं बचता है. कंपनी का टारगेट इसके जरिए कम कीमत वाले स्मार्टफोन यूजर्स तक अपनी पहुंच बनाना है, जिसमें गेमर्स को बड़े BGMI गेम के सभी मुख्य बैटल रॉयल एलिमेंट्स और रोमांच का पूरा मजा मिलेगा. बीटा लॉन्च से जुड़े शुरुआती अपडेट्स बताते हैं कि BGMI Air में खिलाड़ियों का पसंदीदा Erangel मैप मिलेगा, जिसमें एक साथ पूरे 100 खिलाड़ी मैदान में उतरकर मुकाबला कर सकेंगे.
एंड्रॉयड फोन में ऐसे डाउनलोड करें BGMI Air ओपन बीटा
अगर आप भी एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आप सीधे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसके ओपन बीटा वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं. हम आपको इसे डाउनलोड करने के बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं.
I'm gradually getting the hang of @PUBGMOBILE 😂🎮 I'm loving this Lite version of #PUBGMOBILE. It's smooth, lightweight, fast and very compatible with my mobile device. 🔥 Gaming just got better🎮 https://t.co/VWT7cAFxVf
— B.Verse (@B_Versee) November 25, 2026
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप को ओपन करें. इसके बाद ऊपर दिए गए सर्च बार में जाकर 'BGMI Air' लिखकर सर्च करें. सर्च लिस्ट में गेम आने के बाद ये जरूर चेक कर लें कि उसके डेवलपर के नाम में KRAFTON लिखा हुआ हो. अब गेम के आधिकारिक लिस्टिंग पेज को खोलें और वहां दिख रहे Install बटन पर टैप करें. डाउनलोड और इंस्टॉलेशन की प्रोसेस पूरी होने तक थोड़ा इंतजार करें. और इंस्टॉल होते ही गेम को ओपन करके स्क्रीन पर आ रहे आसान प्रॉम्प्ट को फॉलो करते हुए अपनी गेमिंग शुरू करें.
यहां सुरक्षा के लिहाज से ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस गेम को हमेशा प्ले स्टोर की आधिकारिक लिस्टिंग से ही डाउनलोड करें. इंटरनेट पर मौजूद किसी भी अनजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी लिंक से इसके APK फाइल इंस्टॉल करने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे आपका फोन हैक हो सकता है और आपकी पर्सनल डिटेल्स चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है.
पुराने BGMI अकाउंट का क्या होगा
जो प्लेयर्स पहले से ही नॉर्मल BGMI गेम खेल रहे हैं, उन्हें इस नए गेम के लिए कोई नया अकाउंट बनाने या अपने पुराने गेमिंग एकाउंट को किसी नए यूजर आईडी पर ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं होगी. लेकिन ये ध्यान रखें कि BGMI Air एक पूरी तरह से अलग ऐप है, जिसे आपको अपने फोन में अलग से ही इंस्टॉल करना होगा. आईफोन (iOS) यूजर्स की बात करें तो KRAFTON ने अभी तक उनके लिए कोई टेस्टफ्लाइट लिंक शेयर नहीं किया है. हालांकि, ये गेम ऐपल के ऐप स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां iOS यूजर्स इसके लॉन्च के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं.
KRAFTON इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि BGMI Air को 10 दिसंबर को पूरे देश में लॉन्च कर दिया जाएगा. एंड्रॉयड पर सभी के लिए ओपन बीटा लाइव करने से पहले कंपनी ने 20 से 24 नवंबर के बीच दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इसका एक क्लोज्ड बीटा टेस्ट भी किया था, जिसे गेमर्स की तरफ से बहुत ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.
आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को जब कंपनी ने इसका नाम 'BGMI लाइट' से बदलकर 'BGMI एयर' किया था, उससे पहले ही इस गेम को 1 करोड़ (10 मिलियन) से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके थे.
यह भी पढ़ें | काबू से बाहर हो रहा है AI, OpenAI और Anthropic के नए मॉडल्स से डरे इंजीनियर्स, रोकी लॉन्चिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं