विज्ञापन

खान सर जैसा टीचर बनने के लिए क्‍या क्‍वालिटीज चाहिए, कैसे करें शुरुआत

Khan Sir देश के लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं. उनकी सफलता का कारण केवल विषय का ज्ञान नहीं है, बल्कि पढ़ाने का अनोखा तरीका है, जो छात्रों को काफी पसंद आता है.

खान सर जैसा टीचर बनने के लिए क्‍या क्‍वालिटीज चाहिए, कैसे करें शुरुआत

Khan Sir देश के लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं. उनकी सफलता का कारण केवल विषय का ज्ञान नहीं है, बल्कि पढ़ाने का अनोखा तरीका है, जो छात्रों को काफी पसंद आता है. अगर आप भी खान सर जैसे शिक्षक बनना चाहते हैं, तो जानें कौन सी खासियत आपमें होनी चाहिए और कैसे ऑनलाइन टीचिंग की शुरुआत कर सकते हैं.  

खान सर जैसा टीचर बनने के लिए क्‍या क्‍वालिटीज चाहिए

विषय पर मजबूत पकड़ बनाएं

एक अच्छे शिक्षक की सबसे बड़ी ताकत उसका विषय ज्ञान होता है. जिस विषय को पढ़ाना चाहते हैं, उसकी गहरी समझ विकसित करें. केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उससे जुड़े नए शोध, घटनाओं और तथ्यों की जानकारी भी रखें. 

हर नौकरी मांगने वाले से ये सवाल पूछते थे स्‍टीव जॉब्‍स, जिसका काम से कोई लेना-देना नहीं था

कठिन बातों को आसान बनाना सीखें

खान सर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे जटिल विषयों को भी रोजमर्रा के उदाहरणों से समझा देते हैं. छात्रों को रटाने के बजाय उन्हें समझाने पर ध्यान दें. आसान भाषा और दिलचस्प उदाहरणों का उपयोग करें. 

कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत करें

अच्छा शिक्षक वही होता है जो अपनी बात स्पष्ट तरीके से रख सके. बोलने का तरीका, आवाज का उतार-चढ़ाव, बॉडी लैंग्वेज और छात्रों के साथ संवाद करने की क्षमता आपकी पहचान बन सकती है. 

लगातार सीखते रहें

शिक्षक बनने का मतलब सीखना बंद करना नहीं है. नई तकनीक, नए शिक्षण तरीके और डिजिटल टूल्स के बारे में जानकारी रखें. जितना सीखेंगे, उतना बेहतर पढ़ा पाएंगे. 

पढ़ाने की नियमित प्रैक्टिस करें

शुरुआत में दोस्तों, परिवार या छोटे समूह को पढ़ाएं. मोबाइल कैमरे के सामने पढ़ाने का अभ्यास करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी कमियों का पता चलेगा. 

हास्य और रोचकता जोड़ें

खान सर की क्लास का एक बड़ा आकर्षण उनका हास्य और कहानी कहने का तरीका है. पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि दिलचस्प अनुभव बनाने की कोशिश करें. 

मेल नर्स कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, कितनी होती है सैलरी

ऐसे करें ऑनलाइन टीचिंग की शुरुआत 

आज YouTube, Instagram और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शिक्षकों के लिए बड़े अवसर लेकर आए हैं. अपना चैनल या पेज शुरू करें और नियमित रूप से शैक्षणिक कंटेंट साझा करें. शुरुआत में कम छात्र मिल सकते हैं या वीडियो पर कम व्यूज आ सकते हैं. लेकिन लगातार मेहनत और धैर्य ही आपको आगे बढ़ाएंगे. खान सर की सफलता भी वर्षों की मेहनत का परिणाम है. 

स्‍टेप बॉय स्‍टेप प्रोसेस- 

- जिस विषय में रुचि हो, उसे चुनें. 
- रोजाना 1-2 घंटे पढ़ाने की प्रैक्टिस करें. 
- छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें. 
- छात्रों से फीडबैक लें और उसमें सुधार करें. 
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में अवसर तलाशें. 
- अपनी अलग शिक्षण शैली विकसित करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir Coaching, Khan Sir Coaching Fee, Khan Sir Coaching Centre, Khan Sir - Youtube Channel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com