विज्ञापन

Arattai में आया WhatsApp जैसा फीचर, अब कभी नहीं खोएंगे आपकी चैट्स, सारी पुरानी बातें खुद आ जाएंगी वापस!

यह फीचर Android और iPhone दोनों में उपलब्ध है और इससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर तब जब वे नया फोन लेते हैं या ऐप को दोबारा इंस्टॉल करते हैं.

Arattai में आया WhatsApp जैसा फीचर, अब कभी नहीं खोएंगे आपकी चैट्स, सारी पुरानी बातें खुद आ जाएंगी वापस!

भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जो WhatsApp को टक्कर देता है. अब एक बेहद जरूरी फीचर लेकर आया है - Chat Backup. इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स अब अपनी चैट्स और मीडिया फाइल्स को सुरक्षित तरीके से क्लाउड पर सेव कर सकते हैं. यह फीचर Android और iPhone दोनों में उपलब्ध है और इससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर तब जब वे नया फोन लेते हैं या ऐप को दोबारा इंस्टॉल करते हैं. अब Arattai भी WhatsApp की तरह एक भरोसेमंद बैकअप सुविधा देने लगा है, जिससे आपकी बातचीत हमेशा सुरक्षित रहती है.

Chat Backup फीचर कैसे काम करता है?

Arattai का यह नया फीचर यूजर्स को उनकी चैट्स को क्लाउड स्टोरेज पर सेव करने की सुविधा देता है. Android यूजर्स के लिए बैकअप Google Drive पर सेव होता है, जबकि iPhone यूजर्स के लिए यह iCloud में स्टोर किया जाता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस बैकअप को एन्क्रिप्टेड रखा है, यानी आपकी चैट्स ऑनलाइन सेव होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं.

इस फीचर की मदद से आप अपनी पुरानी चैट्स को किसी भी नए डिवाइस में आसानी से वापस पा सकते हैं. साथ ही, आप यह भी तय कर सकते हैं कि बैकअप में सिर्फ मैसेज शामिल हों या फिर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स भी शामिल किए जाएं. ध्यान रखें कि जितना ज्यादा डेटा आप शामिल करेंगे, बैकअप का साइज उतना ही बड़ा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Chat Backup को कैसे ऑन करें?

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले Arattai ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना जरूरी है. इसके बाद ऐप खोलकर Settings में जाएं और Chats सेक्शन में Chat Backup ऑप्शन को चुनें. यहां आपको अपना क्लाउड अकाउंट यानी Google Drive या iCloud से कनेक्ट करना होगा. इसके बाद 'Enable Backup' या 'Back up now' पर क्लिक करके बैकअप शुरू किया जा सकता है.

यूजर्स चाहें तो ऑटोमैटिक बैकअप का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें रोजाना, साप्ताहिक या मासिक बैकअप सेट किया जा सकता है. इसके अलावा, सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एन्क्रिप्टेड बैकअप को ऑन करके एक रिकवरी की भी बनाई जा सकती है, जिसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है.

Chats को दोबारा कैसे Restore करें?

जब आप नया फोन लेते हैं या ऐप को फिर से इंस्टॉल करते हैं, तब Chat Restore फीचर बहुत काम आता है. इसके लिए आपको Arattai ऐप इंस्टॉल करके अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करते ही आपको Restore Backup का ऑप्शन दिखाई देगा. यहां से आप अपने Google Drive या iCloud में सेव बैकअप को चुन सकते हैं.

इसके बाद कुछ समय में आपकी सारी पुरानी चैट्स और डेटा वापस आ जाएगा. यह प्रोसेस आपके इंटरनेट स्पीड और बैकअप के साइज पर निर्भर करता है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

बैकअप लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Chat Backup फीचर इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले, बैकअप बनाते समय इंटरनेट कनेक्शन मजबूत होना चाहिए, खासकर अगर आप बड़ी फाइल्स का बैकअप ले रहे हैं तो Wi-Fi का इस्तेमाल बेहतर रहेगा. इसके साथ ही, आपके फोन और क्लाउड स्टोरेज में पर्याप्त जगह होनी चाहिए, नहीं तो बैकअप अधूरा रह सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com