- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़ा 150 सीटों तक पार कर लिया है
- तृणमूल कांग्रेस 106 सीटों पर आगे चल रही है और कई मंत्री पिछड़ने की स्थिति में हैं
- ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले पीछे चल रही हैं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों की बात करें तो बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है और वो बहुमत के आंकड़ा 148 को भी पार कर गई है. रुझानों में उसकी बढ़त का आंकड़ा 150 सीटों पर पहुंच गया है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 106 सीटों पर आगे हैं. लेफ्ट एक सीट पर आगे है. कुल 293 सीटों में 228 के रुझान आए हैं. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. कोलकाता और आसपास के जिलों में भी बीजेपी आगे दिखाई दे रही है, जहां कभी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था. तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री भी पीछे चल रहे हैं. बीजेपी का आंकड़ा 9.30 बजे तक 155 तक पहुंच गया है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 119 पर है. लेफ्ट दो सीटों पर आगे है. कांग्रेस अभी शून्य पर है.
ईवीएम खुलते ही जो रुझान दिखाई पड़ रहे हैं, उससे संकेत मिल रहे हैं कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की 15 साल की सत्ता के बाद विदाई हो सकती है. जबकि भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में बड़ी चुनावी रैली की थी. बंगाल में मुख्यमंत्री पद के दावेदार शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से आगे चल रहे हैं.
असम विधानसभा चुनाव परिणाम
असम विधानसभा चुनाव की बात करें तो वहां भी बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. यहां बीजेपी 74 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस महज 23 सीटों पर आगे है. बदरुद्दीन अजमल की पार्टी का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है. असम में जालुकबारी सीट से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा आगे हैं, जबकि जोरहाट सीट से गौरव गोगोई आगे हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उलटफेर होता दिख रहा है. डीएमके गठबंधन 68 सीटों पर आगे है, लेकिन टीवीके 67 सीटों की बढ़त के साथ बड़ा उलटफेर कर रही है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उलटफेर होते दिख रहा है. तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 68 सीटों पर आगे दिख रही है. जबकि डीएमके 58 सीटों पर आगे है. एआईएडीएमके गठबंधन 54 सीटों पर आगे दिख रहा है. मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि भी पीछे चल रहे हैं.
केरल विधानसभा चुनाव परिणाम
केरल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन 53 सीटों पर आगे है. जबकि एलडीएफ 31 सीटों पर आगे है. पुडुचेरी में भी बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए आगे दिख रहा है. केरलम में 4 सीटों पर बीजेपी गठबंधन भी आगे चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं