Himanta Biswa Sarma Vidhan Sabha Election Result 2026: असम विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. राज्य की 126 विधानसभा सीटों के 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. शुरुआती रिझानों में तो भाजपा को बढ़त मिल रही है. एग्जिट पोल्स के सर्वे से भी संकेत मिले कि यहां फिर से भाजपा सरकार बन सकती है, लेकिन पूरी तस्वीर आज दोपहर तक साफ हो जाएगी. वहीं, असम में 'मामा' मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की विधानसभी सीट जलुकबारी पर भी सभी की ज्यादा निगाहें रहेंगी.
जलुकबारी सीट असम की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीटों में से एक है. कांग्रेस ने यहां से हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ बिदिशा नियोग (Bidisha Neog) को उतारा है. शुरुआती रुझानों में तो असम के सीएम आगे दिख रहे हैं. वैसे इस सीट से हिमंता 2002 से लगातार विधायक चुनते आ रहे हैं.
राज्य में वोटिंग 9 अप्रैल को हुई थी. इस बार 2.50 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 85.96% ने वोट डाला था.
असम में 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटें जरूरी हैं. BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने 99 सीटों पर. भाजपा के गठबंधन दल एनडीए में शामिल एजीपी (AGP) ने 26 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं