पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में इस बार का रुझान चौंका रहे हैं. अगर रुझानों की माने तो बंगाल में खेला हो चुका है. हालांकि, अभी ये शुरुआती ट्रेंड है लेकिन मतगणना के शुरुआती घंटे में भगवा दल तेजी से बढ़त बनाती दिख रही है. शुरुआती रुझानों में अभूतपूर्व ट्रेंड्स दिख रहे हैं. अगर राज्य में भगवा दल सत्ता बनाती है तो पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी. इस बार के रुझान में ममता बनर्जी की टीएमसी पिछड़ती दिख रही है.
तो क्या बंगाल हो गया खेला?
अगर रुझान ही परिणाम में बदलते हैं तो निश्चित तौर पर बंगाल की जनता ने इस बार खेल कर दिया है. पिछले 15 साल से बंगाल में टीएमसी सत्ता में रही है. ममता बनर्जी राज्य में 2011 में लेफ्ट का राज खत्म करते हुए सरकार बनाई थी. लेकिन रुझानों में इस बार जनता ने ममता बनर्जी की विदाई की कहानी लिख दी है.
बंगाल चुनाव में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी ने 155 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं टीएमसी 121 सीटों पर ही है. यानी रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है. गौरतलब है कि इस बार के चुनावों में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार प्रचार किया था.
वहीं, ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रचार की कमान खुद थामी थी. लेकिन अगर रुझानों की तरफ देखें तो इस बार बंगाल में ममता का जादू फीका पड़ता दिख रहा है. वहां की जनता ने इस बार बीजेपी को चुनती दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं