Apple Launch 2026: एप्पल लवर्स के लिए साल 2026 किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है. अगर आप भी कंपनी के गैजेट्स के दीवाने हैं, तो अपना दिल थाम लीजिए, क्योंकि कंपनी इस साल कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है, जो स्मार्टफोन की दुनिया को पूरी तरह बदल देंगे. दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में एप्पल ना केवल अपनी आईफोन 18 सीरीज सभी के सामने लाएगा, बल्कि दुनिया को अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से भी रूबरू कराएगा. साथ में सस्ते मैकबुक और नए आईपैड की एंट्री की भी चर्चाएं हो रही हैं.

Apple Launch 2026
एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन
एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन की बातें कई सालों से हो रही हैं, अब उम्मीद है कि यह सभी बातें साल 2026 में हकीकत बन सकती हैं. खबरों की मानें तो यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसमें 7.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है. इसका नाम आईफोन फोल्ड या आईफोन अल्ट्रा हो सकता है. अपने इस फोन के साथ एप्पल सैमसंग और गूगल के फोल्डेबल मार्केट को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है.
नई आईफोन सीरीज में क्या खास?
2026 के सितंबर महीने में लॉन्च होने वाली आईफोन 18 सीरीज में कंपनी की नई स्ट्रैटेजी देखने को मिल सकती है. यानी आईफोन 18 Pro और प्रो मैक्स मॉडल को पहले लॉन्च किया जा सकता है जबकि दूसरे मॉडल बाद में आ सकते हैं.
सस्ते मैकबुक के साथ नए आईपैड
सिर्फ आईफोन ही नहीं, एप्पल बजट सेगमेंट पर भी फोकस दे रहा है. 2026 में एक लो-कॉस्ट मैकबुक लॉन्च होने की बाते हैं, जिसकी स्क्रीन 13 इंच से छोटी होगी. यह विंडोज लैपटॉप्स और क्रोमबुक्स को टक्कर देगा. साथ ही, आईपैड एयर को M4 चिप और बजट आईपैड को A18 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है.

Apple Launch 2026
और क्या-क्या है खास?
2026 में एप्पल की लिस्ट में एयरपोड्स प्रो 4, एप्पल वॉच सीरीज 12, और अपडेटेड एप्पल टीवी 4K भी शामिल हैं. यानी कह सकते हैं कि कुल मिलाकर साल 2026 एप्पल के प्रोडक्ट्स को चहाने वाले इस साल खरीदारी में बिजी दिखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं