Apple इस साल के आखिर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है. हाल ही सामने आए लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कुछ नए डिजाइन बदलाव, बेहतर कैमरा फीचर्स, बैटरी अपग्रेड और नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. कंपनी इस बार बड़े डिजाइन बदलाव की बजाय प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकती है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर 2026 के आस-पास लॉन्च हो सकती है.

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या बदलाव हो सकते हैं?
लीक्स के अनुसार, Apple पीछे की तरफ अपना ट्रिपल कैमरा सेटअप बरकरार रख सकता है. हालांकि बैक पैनल और फ्रेम के बीच डिजाइन को थोड़ा स्मूद और प्रीमियम बनाया जा सकता है. सामने की तरफ सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह पहले से छोटा हो सकता है.
डिस्प्ले साइज में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. Apple इस बार ज्यादा पावर-एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है और फोन कम पावर खर्च करेगा.
iPhone 17 Pro Max प्रेमियों की मौज! Zepto पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट
iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है क्योंकि कंपनी इसमें बड़ी बैटरी फिट कर सकती है. इसकी बैटरी क्षमता 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है.
iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. यह TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है. इसका मतलब है कि फोन पहले से ज्यादा तेज, पावर-एफिशिएंट और स्मूद हो सकता है.
लीक्स के मुताबिक, Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज में Dark Cherry नाम का नया प्रीमियम कलर लॉन्च कर सकता है. इसके अलावा Light Blue, Dark Gray और Silver जैसे कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं. Apple आमतौर पर अपने Pro मॉडल्स में क्लासी और प्रीमियम शेड्स देता है, इसलिए यह लाइनअप काफी आकर्षक हो सकती है.
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि बढ़ती कंपोनेंट लागत के बावजूद Apple बड़ा प्राइस हाइक नहीं कर सकता. भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत मौजूदा Pro मॉडल्स के आस-पास रह सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं