Amazon India की Great Summer Sale के दौरान Apple MacBook Neo पर पहली बार बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. Apple ने इस लैपटॉप को हाल ही में भारत में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन अब सेल के दौरान यह लैपटॉप 69,990 रुपये में उपलब्ध है यानी ग्राहकों को सीधे लगभग 10,000 रुपये की छूट मिल रही है. यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से नया MacBook खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे. Apple प्रोडक्ट्स पर आमतौर पर बड़े डिस्काउंट कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए यह डील काफी चर्चा में है.

256GB मॉडल भी हुआ सस्ता
Amazon Sale में सिर्फ 512GB मॉडल ही नहीं, बल्कि 256GB स्टोरेज वाला MacBook Neo भी अपने अब तक के सबसे कम दाम पर मिल रहा है. यह वेरिएंट फिलहाल 61,999 रुपये में उपलब्ध है. इससे पहले इतनी कम कीमत पर यह मॉडल कभी नहीं देखा गया था.
512GB मॉडल में Touch ID यानी फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैकलिट कीबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रात में काम करते हैं या जल्दी लॉगिन करना चाहते हैं.
iPhone 17 Pro Max खरीदने का सबसे सही मौका, Flipkart Sale में इसकी कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
बैंक ऑफर्स और EMI का फायदा
Amazon इस MacBook पर अतिरिक्त बैंक ऑफर्स भी दे रहा है. अगर ग्राहक चुनिंदा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 1,750 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है.
इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank कार्ड यूजर्स के लिए No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है. यानी ग्राहक बिना अतिरिक्त ब्याज दिए आसान किश्तों में लैपटॉप खरीद सकते हैं. EMI की शुरुआत करीब 23,330 रुपये प्रति महीने से हो रही है, जो तीन महीने की अवधि के लिए है.
कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. अगर आपके पास पुराना लैपटॉप या डिवाइस है, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के हिसाब से अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इससे MacBook Neo की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं