विज्ञापन

भारत में 10 में से 9 लोग केवल इन 3 चीजों की वजह से खरीद रहे हैं नया फोन, रिपोर्ट में खुलासा

करीब 33 प्रतिशत यूजर्स अब EMI स्कीम चुन रहे हैं ताकि वे ज्यादा प्रीमियम और हाई-स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन खरीद सकें.

भारत में 10 में से 9 लोग केवल इन 3 चीजों की वजह से खरीद रहे हैं नया फोन, रिपोर्ट में खुलासा
भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों पर AI फीचर्स का बढ़ा असर

भारत में अब स्मार्टफोन खरीदते समय लोग सिर्फ कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर नहीं देख रहे हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स भी उनकी पसंद का बड़ा कारण बन चुका है. ‘Smartphone Insights Report 2026' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले लोग सिर्फ स्पेसिफिकेशन यानी RAM, स्टोरेज या प्रोसेसर देखकर फोन बदलते थे, लेकिन अब उनका ध्यान बेहतर एक्सपीरियंस और स्मार्ट फीचर्स की तरफ बढ़ रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 89 प्रतिशत भारतीय यूजर्स स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स से प्रभावित होते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के अनुसार, लोग AI फीचर्स का इस्तेमाल वॉयस असिस्टेंट, स्मार्ट सर्च, फोटो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और पर्सनलाइजेशन जैसे कामों में कर रहे हैं. यही वजह है कि AI अब यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.

पहले AI फीचर्स सिर्फ महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते थे, लेकिन अब 15,000 से 20,000 रुपये वाले स्मार्टफोन्स में भी AI फीचर्स तेजी से दिए जा रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि GenAI यानी जनरेटिव AI वाले डिवाइसेज की अपनाने की दर करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. इसका मतलब है कि अब AI फीचर लग्जरी नहीं बल्कि एक जरूरी फीचर बनता जा रहा है.

अब बेहतर फीचर्स वाले स्मार्टफोन खरीदने के लिए EMI का सहारा ले रहे हैं. करीब 33 प्रतिशत यूजर्स अब EMI स्कीम चुन रहे हैं ताकि वे ज्यादा प्रीमियम और हाई-स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन खरीद सकें. लगभग 60 प्रतिशत खरीदारों ने कहा कि वे फोन खरीदते समय सबसे पहले कीमत और मिलने वाले फीचर्स को देखते हैं. 

सच्चा दोस्त या मशीन? मिलिए नए AI रोबोट डॉग से, जो समझेगा आपके हर जज्बात और करेगा आपको प्यार

Gen Z यूजर्स AI का इस्तेमाल कंटेंट बनाने, फोटो एडिटिंग और एंटरटेनमेंट के लिए ज्यादा करते हैं. वहीं, Millennials AI का उपयोग प्रोडक्टिविटी, प्लानिंग और ऑफिस से जुड़े कामों में कर रहे हैं. महिला यूजर्स AI फीचर्स का इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों, लाइफस्टाइल और पर्सनल हेल्प के लिए ज्यादा करती हैं. इससे साफ है कि AI अब हर वर्ग के लोगों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है.

अब सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन का डिजाइन और रंग भी लोगों की पसंद को प्रभावित कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 64 प्रतिशत लोग रंगीन स्मार्टफोन पसंद करते हैं. इतना ही नहीं, लोग अपने पसंदीदा रंग और डिजाइन के लिए लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा कीमत देने को भी तैयार हैं.

Flipkart Mobiles की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा ने कहा कि आज के ग्राहक ऐसे स्मार्टफोन चाहते हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद अनुभव दें. साथ ही लोग अब ज्यादा अच्छे फीचर्स वाले फोन की तरफ अपग्रेड करना चाहते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com