विज्ञापन

सच्चा दोस्त या मशीन? मिलिए नए AI रोबोट डॉग से, जो समझेगा आपके हर जज्बात और करेगा आपको प्यार

यह रोबोट बोलता नहीं है, यानी इसमें चैटबॉट जैसी बातचीत नहीं होती. यह अपने मूवमेंट, छोटे-छोटे इशारों और हल्की आवाजों से अपनी भावना व्यक्त करता है.

सच्चा दोस्त या मशीन? मिलिए नए AI रोबोट डॉग से, जो समझेगा आपके हर जज्बात और करेगा आपको प्यार
अब AI वाला ‘रोबोट डॉग’ देगा प्यार और साथ

Colin Angle की नई कंपनी Familiar Machines & Magic एक खास रोबोट बना रही है, जिसका नाम 'Familiar' है. यह रोबोट दिखने में एक छोटे कुत्ते जितना है, लेकिन यह किसी एक जानवर जैसा नहीं लगता. इसमें उल्लू जैसा चेहरा, भालू जैसे पंजे और हिरण जैसा शरीर देखने को मिलता है. इसका पूरा शरीर मुलायम फर से ढका है, जिससे यह एक खिलौने जैसा प्यारा लगता है.

इस रोबोट का मकसद सिर्फ आपको कंपनी देना है. यह आपके पास बैठता है, आपको हल्के से टच करता है और अगर आप ज्यादा समय फोन पर बिताते हैं तो आपको संकेत देता है. यह बच्चों के साथ खेल सकता है, बुजुर्गों के साथ चल सकता है और यहां तक कि योग करते समय आपके पास शांत बैठ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

AI से सीखता है आपकी आदतें

Familiar रोबोट में ऑन-डिवाइस AI का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आपकी आदतों को सीखता है और धीरे-धीरे अपनी एक 'पर्सनैलिटी' बना लेता है. इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और टच सेंसर लगे होते हैं, जिससे यह आपके साथ इंटरैक्ट करता है. खास बात यह है कि यह क्लाउड पर कम निर्भर रहता है, जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है और यह रियल-टाइम में काम करता है.

Google Gemini से हुआ 'डिजिटल प्यार' और 56 दिनों की बातचीत...फिर एक दुखभरा अंत!

बिना बोले समझता है आपकी भावना

यह रोबोट बोलता नहीं है, यानी इसमें चैटबॉट जैसी बातचीत नहीं होती. यह अपने मूवमेंट, छोटे-छोटे इशारों और हल्की आवाजों से अपनी भावना व्यक्त करता है. जैसे हल्का धक्का देना या बिल्ली की तरह 'प्यूरिंग' जैसी आवाज करना. कंपनी का मानना है कि इससे यह मशीन कम और एक जानवर जैसा ज्यादा महसूस होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

लॉन्च और कीमत की जानकारी

इस रोबोट का पहला वर्जन, जिसे 'Ami' नाम दिया गया है, अगले साल लॉन्च हो सकता है. अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक पालतू जानवर रखने जितना खर्चीला हो सकता है. अब देखना यह है कि लोग इस AI रोबोट को अपने घर का हिस्सा बनाने के लिए कितने तैयार हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com