विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

युकी भांबरी ने रामकुमार को हराकर पुणे चैलेंजर खिताब जीता

देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी ने दो घंटे से ज्यादा समय तक चले फाइनल मुकाबले में रामनाथन पर 4-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की.

युकी भांबरी ने रामकुमार को हराकर पुणे चैलेंजर खिताब जीता
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी. (फाइल फोटो)
  • फाइनल में युकी ने रामनाथन पर 4-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की
  • दोनों खिलाड़ियों के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक चला मुकाबला
  • चैलेंजर स्तर पर यह युकी का छठा एकल खिताब है
नई दिल्ली: युकी भांबरी ने पुणे में केपीआईटी-एमएसएलटीए चैलेंजर के फाइनल में हमवतन रामकुमार रामनाथन पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की. इससे उन्होंने एटीपी चैलेंजर में 2017 सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया. देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी ने दो घंटे से ज्यादा समय तक चले फाइनल में रामनाथन पर 4-6, 6-3 6-4 से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : टेनिस रैंकिंग : युकी भांबरी आगे बढ़े, सानिया पर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा

दिलचस्प बात है कि युकी ने अंतिम चैलेंजर 2015 में इसी स्थल और टूर्नामेंट में खेला था. वह तब ट्रॉफी जीतने के बाद शीर्ष-100 में पहुंचे थे और यह जीत उन्हें फिर से शीर्ष 100 के करीब पहुंचा देगी. वह अभी रैंकिंग में 137वें स्थान पर हैं और उन्हें इस टूर्नामेंट से 80 अंक मिलेंगे. इससे वह 120 के करीब पहुंच जाएंगे.

VIDEO : सेरेना ने बहन वीनस को हराकर रचा इतिहास


यह चैलेंजर स्तर पर युकी का छठा एकल खिताब है. अब वह बेंगलुरू ओपन में भाग लेंगे जिसमें उन्हें तीसरी वरीयता मिली है. इसमें वह शुरुआती दौर में एन श्रीराम बालाजी से भिड़ेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuki Bhambri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com